बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का तूफान तय! 48 घंटे में रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग, जानें कितनी कर ली कमाई
Border 2 Advance Booking: सनी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड देशभक्ति ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' आगामी 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है।
48 घंटों में फिल्म ने किया रिकॉर्ड प्री-सेल
एडवांस बुकिंग के महज 48 घंटों में फिल्म ने ऐसी रिकॉर्ड प्री-सेल कर ली है,जिसने न सिर्फ सनी देओल की पिछली हिट फिल्मों बल्कि हालिया बड़ी रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया है।

'बॉर्डर 2' के एडवांस बुकिंग ने मचाया हड़कंप
आपको बता दें कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग भारत में गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से शुरू हो गई थी। देशभक्ति के रंग में रंगी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नतीजा ये है कि रिलीज से पहले ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बॉर्डर 2' की अब तक की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा-
हिंदी 2डी फॉर्मेट में बिके टिकट- 1,02,750
बिना ब्लॉक सीटों के कलेक्शन- 3.29 करोड़ रुपये
ब्लॉक सीटों के साथ कुल एडवांस बुकिंग- 6.53 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि 'बॉर्डर 2' की ओपनिंग बेहद धमाकेदार रहने वाली है।
'बॉर्डर 2' ने सनी देओल की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा
-रिलीज से दो दिन पहले ही 'बॉर्डर 2' ने सनी देओल की पिछली बड़ी हिट फिल्म 'जाट' के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'जाट' ने एडवांस बुकिंग से 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 'जाट' ने ओपनिंग डे पर कुल 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
-इतना ही नहीं फिल्म 'बॉर्डर 2' ने हालिया ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर और पैन इंडिया एक्शन एंटरटेनर 'वॉर 2' को भी एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि सनी देओल की 'गदर 2' अभी भी इस मामले में आगे है, जिसने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था।
-वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज और कल की टिकट सेल में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे 'बॉर्डर 2' कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
ओपनिंग डे पर बमफाड़ कलेक्शन की उम्मीद
जिस रफ्तार से टिकट बिक रहे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि 'बॉर्डर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज करेगी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस वीकेंड से पहले रिलीज होने का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है।
23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आगामी 23 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है।
फैंस में देशभक्ति की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह
आपको बता दें कि 'बॉर्डर' भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में गिनी जाती है। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। सनी देओल की दमदार मौजूदगी और नई पीढ़ी के सितारों का साथ, फिल्म को मल्टी-जनरेशन अपील देता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications