अक्षय कुमार को पछाड़ अब बोनी कपूर बनाएंगे ग्रेटर नोएडा फिल्‍म सिटी, जानें फिल्म सिटी की डिटेल्स

Boney Kapoor Greater Noida Film City: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बोनी कपूर को ग्रेटर नोएडा यमुना अथॉरिटी के सेक्टर 21 में बन रहे फिल्म सिटी (Film City) का ग्लोबल टेंडर मिल गया है। खास बात ये भी है कि अगर इस प्रोजेक्ट में देरी होती है तो उन पर हर दिन 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगेगा।

बोनी कपूर को मिला ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी का टेंडर
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी, उत्तर प्रदेश के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। पहले फेज में 230 एकड़ में फिल्म सिटी बनने वाली है, जिसको लेकर चार कंपनियों ने आवेदन दिया था। इनमें से एक कंपनी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक कंपनी फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर की थी। अब खबर सामने आ रही है कि इस रेस में अक्षय कुमार को पीछे छोड़ते हुए बोनी कपूर आगे निकल गए हैं।

Boney Kapoor

यमुना अथॉरिटी के सेक्टर-21 में बनेगी ये फिल्म सिटी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर बोनी कपूर की कंपनी कंसोर्टियम को पहले फेज में ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी बनाने का मौका मिला है। इसके लिए चार कंपनियों ने आवेदन किया था। ये फिल्म सिटी यमुना अथॉरिटी के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ पर बनने वाली है। पहले फेज में 230 एकड़ जमीन के आवंटन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला गया था।

शर्तों में बदलाव करके निकाला गया था टेंडर
खबर है कि डेढ़ साल में तीसरी बार शर्तों में बदलाव करके टेंडर निकाला गया है। पिछली दोनों बार उम्मीद के मुताबिक आवेदक कंपनी नहीं आई थी। इसलिए इस बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को शर्तों में बदलाव करना पड़ा था।

काम में लापरवाही कंपनी को पड़ेगा महंगा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। यही वजह है कि इसमें जरा सी भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर काम में देरी हुई तो संबंधित कंपनी पर रोजाना 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है।

कौन-कौन सी कंपनियां थीं शामिल
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की इस फिल्म सिटी को बनाने की रेस में बोनी कपूर और अक्षय कुमार के अलावा टी-सीरीज की सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और केसी बोकाडिया की 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां भी शामिल थीं। हालांकि ये रेस बोनी कपूर की कंपनी ने जीत ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+