Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

69 साल के बोनी कपूर ने 41 साल की एक्ट्रेस के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म....

Boney Kapoor: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर इस समय खबरों में छाए हुए हैं। उन्होंने आईफा 2025 (IIFA 2025) के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ ऐसी हरकत की है जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।

बोनी कपूर और करिश्मा तन्ना का वीडियो
आपको बता दें कि बोनी कपूर और करिश्मा तन्ना का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो क्लिप में, बोनी कपूर आईफा 2025 (IIFA 2025) के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

Boney Kapoor

बोनी कपूर-करिश्मा तन्ना ने साथ में दिया पोज

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आती हैं तो पैपराजी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। इसके बाद फोटोग्राफर्स बोनी कपूर और करिश्मा तन्ना को एकसाथ पोज देने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। ऐसे में दोनों कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए एक साथ खड़े हो जाते हैं।

'करिश्मा तन्ना का ग्लैमर मुझ पर झलक रहा है'

-वहीं बोनी कपूर मजाकिया अंदाज में कैमरे पर कहते हैं कि करिश्मा तन्ना का ग्लैमर उन पर झलक रहा है। ये बात सुनकर एक्ट्रेस मुस्कुराने लगती हैं। वहीं दोनों को पोज देते समय कुछ देर के लिए हाथ पकड़े हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद लोग बोनी कपूर की आलोचना करने लगे हैं।

-बोनी कपूर कहते हैं- इनकी छाया में मैं भी ठीक दिख रहा हूं ना? इनका ग्लैमर मुझ पर झलक रहा है कि नहीं। बोनी कपूर ने पोज देते समय कुछ देर के लिए करिश्मा तन्ना के कमर पर भी अपना हाथ रखा था जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बोनी कपूर को लेकर लोगों ने कही ऐसी बात

-लोगों की मानें तो बोनी कपूर काफी खुलेमिजाज के इंसान हैं। लोगों का कहना है कि पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद से वह दूसरी एक्ट्रेसेस के काफी करीब नजर आते हैं। लोगों ने प्रोड्यूसर को शर्म करने तक को कह दिया है। वहीं फिल्म मेकर के फैंस का कहना है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में ये सब सामान्य बात है।

-इस बीच, बोनी कपूर ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' का सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। बोनी कपूर के अनुसार इस फिल्म में उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर अहम रोल निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+