बोनी कपूर और उनकी होने वाली बहू मलाइका अरोड़ा अब एकसाथ करेंगे ये काम, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

Boney Kapoor and Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के हॉट जोड़ियो में से एक है। अरबाज खान को तलाक देने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बॉनी कपूर के बड़े बेटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से काफी छोटे हैं लेकिन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद हैं। खबर थी कि अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर को बेटे के साथ मलाइका अरोड़ा का रिश्ता कुछ खास पसंद नहीं है लेकिन इस बार कैमरे पर मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर एकसाथ नजर आने वाले हैं।

बोनी कपूर की झलक दिखाला जा में एंट्री
आपको बता दें कि टीवी कै फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। शो में फिलहाल एक्टर आमिर अली का एविक्शन हो गया है। आमिर शो से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। इस शो में फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी जज हैं। अब खबर है कि इस शो में एक स्पेशल गेस्ट आने वाले हैं और वो हैं मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर।

boney kapoor

मलाइका अरोड़ा-बोनी कपूर एकसाथ आएंगे नजर
पिंकविला की खबर के अनुसार फिल्म मेकर बोनी कपूर इस रिएलिटी शो में एंट्री लेने वाले हैं। बोनी कपूर शो में गेस्ट जज के रूप में दिखाई देंगे। अगर शो में बोनी कपूर आते हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि बोनी कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में स्टेज शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि शो में बोनी कपूर की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन लोग बोनी कपूर और उनकी होने वाली बहू को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की लव स्टोरी
जानकारी केअनुसार मलाइका अरोड़ा फिल्म मेकर बोनी कपूर के बड़े बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके रिलेशनशिपक लेकर हर तरफ चर्चा होती रहती है। हालांकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं लेकिन फिर अर्जुन और मलाइका को साथ में स्पॉट किया गया था। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड करते देखे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+