'भूल चूक माफ' की OTT रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, 16 मई को प्राइम वीडियो पर नहीं स्ट्रीम होगी फिल्म
Bhool Chuk Maaf OTT Release Hold: राजकुमार राव और वामिक गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ 9 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिलीज के एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म रोक दी। इस फैसला का कारण उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को बताया। फिर बताया गया कि फिल्म 16 मई को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी रोक लग गई है।
दरअसल, मल्टीप्लेक्स सिनेमाचेन PVR-Inox ने प्रोड्यूसर पर 60 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया था। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामला सुलझने तक रिलीज पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स की माने तो कोर्ट ने कहा, फिल्म को 8 हफ्ते के पहले ओटीटी पर नहीं रिलीज किया जा सकता। केस की सुनवाई तक ये रोक लगी रहेगी।

बता दे, PVR-Inox ने मैडॉक फिल्म्स को 9 मई को 60 करोड़ करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज के लिए देशभर की स्क्रीन्स पर प्राइम प्रोग्रामिंग स्लॉट थे। पब्लिसिटी के लिए थिएटर में फिल्म के पोस्टर और बैनर लगे थे। जहां ज्यादा दर्शक आने की उम्मीद थी, वहां फिल्म के कट आउट्स लगाए गए थे। स्टैंडी खड़े किए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन चल रहा था। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज रद्द कर दी। जिसकी वजह से ये भारी नुकसान हुआ। साथ ही नोटिस में PVR-Inox ने कहा कि एडवांस बुकिंग बहुत कम होने की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया है।
पिंकविला को मैडॉक फिल्म से जुडे सोर्स ने कहा, वे किसी को जवाब देने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। जोधपुर और पंजाब में सिनेमा हॉल बंद हैं, जबकि दिल्ली जैसे शहरों में रात के शो में सिनेमा हॉल चालू नहीं हैं। आईपीएल के रद्द होने के साथ, निर्माताओं के लिए भूल चूक माफ़ की रिलीज़ में देरी करना कोई बड़ी बात नहीं थी। चूँकि KDM पहले से ही दुनिया भर में लोड थे, इसलिए पायरेसी की भी संभावना थी। जिसने निर्माताओं को बिना किसी देरी के सीधे डिजिटल रिलीज़ के लिए मजबूर किया। क्या होगा अगर मैडॉक एक महीने के लिए रिलीज़ को रोक देता है, लेकिन सुरक्षा में चूक से कंटेंट लीक हो जाता है? आखिरकार, भूल चूक माफ़ में निवेश मैडॉक द्वारा किया जाता है, और PVRInox के पास निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनने की कोई हिस्सेदारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications