SSR Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को राहत, 50,000 के मुचलके पर मिली जमानत

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अभिनेता की मौत से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सिद्धार्थ को अब इस मामले में राहत मिली है।

मुंबई, 7 जुलाई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से एक्टर के फैंस अभी उबर नहीं पाए हैं। आज भी एक्टर का जिक्र आते ही आंखें नम हो जाती हैं। सुशांत की मौत के बाद जांच पड़ताल में ड्रग्स केस का भी एक एंगल सामने आया। एनसीबी ने अभिनेता की मौत के मामले को ड्रग्स के एंगल से खंगालने की कोशिश की। ऐसे में इस मामले में कई सेलेब्स भी घिरते हुए नजर आए। इस बीच दिवंगत अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी अभिनेता की मौत से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सिद्धार्थ को अब इस मामले में राहत मिली है।

 sushant singh rajput

सुशांत के दोस्त को मिली राहत
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने पिठानी को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मई 2021 में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। सिद्धार्थ पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 (ए) के तहत मामला दर्ज किया था। फिलहाल दिवंगत अभिनेता के दोस्त को मामले में राहत मिलती नजर आ रही है।

ड्रग्स एंगल में घिरे सितारे
बताते चलें कि अभिनेता ने जून 2020 को कथित तौर पर आत्महत्या की थी। मामले की जांच की गई, तो मादक तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती सहित की लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। मामले में ज्यादातर लोगों को जमानत मिल चुकी है। मामले में श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण और भारती सिंह समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों का नाम सामने आया था।

रिया चक्रवर्ती को हुई थी जेल
बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ भी आरोप दायर किए गए थे। रिया चक्रवर्ती को मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ समय बाद रिया को जमानत भी मिल गई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+