Rakhi Sawant को बड़ी राहत, कोर्ट ने मुंबई पुलिस को दिया ये बड़ा निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

राखी सावंत के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक कार्रवाई करने की रोक लगाई है। साथ ही एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई पुलिस को कोई भी कार्रवाई ना करने के निर्देश दिए हैं।

Rakhi Sawant Bombay High Court: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल करने का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Rakhi Sawant

राखी सावंत को बड़ी राहत
जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुंबई पुलिस को अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ शर्लीन चोपड़ा द्वारा दर्ज मामले में अगली सुनवाई तक कारर्वाई नहीं करने का निर्देश दिया। जी हां अब मुंबई पुलिस 1 फरवरी से पहली राखी सावंत से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। आपको बता दें कि, राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने कुछ घंटे के लिए गिरफ्तार किया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने पुलिस को अपना फोन जमा करा दिया है।

एक्ट्रेस पर लगा ये आरोप
बता दें कि, 19 जनवरी को शर्लीन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके कुछ देर बाद ही मुंबई पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया था। शर्लीन चोपड़ा का आरोप था कि, एक्ट्रेस का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करती हैं। हालांकि एक्ट्रेस के वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और उन्होंने कहा कि, राखी सावंत मामले की कार्रवाई के लिए पूरा सहयोग कर रही हैं और उन्होंने अपना मोबाइल फोन और लैपटॉप पुलिस को दे दिया है।

Recommended Video

    क्या Rakhi Sawant को Mumbai Police ने Arrest किया?, Sherlyn Chopra ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+