नहीं खत्म हो रहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, दिवाली के पहले हाई कोर्ट से मिला बड़ा झटका

Shilpa Shetty travel ban: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके चलते मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित है। हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान शिल्पा और राज कुंद्रा ने अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी।

उनका कहना था कि उन्हें लॉस एंजेल्स सहित अन्य देशों में पेशेवर कारणों से यात्रा करनी है। हालांकि कोर्ट ने अनुमति देने से पहले एक सख्त शर्त रखी 60 करोड़ रुपये की राशि जमा करनी होगी। इसके चलते शिल्पा शेट्टी ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है, क्योंकि वे शर्त पूरी नहीं कर पाईं।

Bombay High Court Denies

लुकआउट नोटिस रद्द करने की याचिका खारिज
शिल्पा और राज कुंद्रा ने धोखाधड़ी के मामले में जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) को रद्द करने की याचिका भी कोर्ट में दाखिल की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने अब तक दोनों सुनवाइयों में उन्हें कोई राहत नहीं दी है। इससे उनकी इंटरनेशनल यात्राओं पर असर पड़ा है।

किसने की शिकायत?
यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा जांचा जा रहा है। इसकी शुरुआत दीपक कोठारी, जो कि लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक हैं, की शिकायत से हुई थी। कोठारी का आरोप है कि शिल्पा और कुंद्रा ने उनसे 2015 से 2023 के बीच उनके व्यवसाय को बढ़ाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन उसका उपयोग अपने निजी खर्चों के लिए किया।

इनवेंस्टमेंट या कर्जा?
कोठारी के अनुसार, 2015 में शिल्पा और राज ने एक मध्यस्थ के ज़रिए उनसे ₹75 करोड़ के ऋण के लिए संपर्क किया। यह पैसा उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के लिए था, जो एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म चलाती थी। ब्याज दर 12% तय हुई थी, लेकिन बाद में दंपति ने इस राशि को "ऋण" की बजाय "निवेश" बताने की बात कही और मासिक रिटर्न व मूलधन की वापसी का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+