विनोद खन्ना ने कहा था- मैं कोई संत नहीं, मुझे भी सेक्स की उतनी ही जरूरत है जितनी किसी और को, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। हिंदी सिनेमा के डैशिंग लुक और करिश्माई व्यक्तित्व वाले एक्टर विनोद खन्ना लोगों के दिलों की धड़कन थे। अपनी एक्टिंग और पर्सानलिटी के साथ सालों साल उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद ने फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, दर्शकों का जबरदस्त प्यार पाया। आज उनके जन्मदिन पर विनेद खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुलकर अपनी सेक्स लाइफ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

ओशो की शरण में जानें से पहले विनोद खन्ना ने बोली थी ये बात
बता दें 27 अप्रैल, 2017 को सालों तक कैंसर से जूझने के बाद विनोद की मौत हो गई। इस बोल्ड अभिनेता ने ओशो के साथ आध्यात्मिकता का पता लगाने के लिए फिल्म उद्योग से दूरी बना ली थी इसके पहले सेक्स पर अपने विचारों के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते थे।

विनोन खन्ना ने बताया था उन्हें सेक्स की जरूरत कितनी हैं
सोशल मीडिया पर विनोद का जो पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें सेक्स के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए सिगरेट पीते हुए और उन्हें 'इसकी जरूरत' कितनी हैं ये बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए।

विनोद खन्ना ने कहा था- मैं कोई संत नहीं हूं...
वीडियो में विनोद कहते हैं, 'मैं कुंवारा था और जहां तक महिलाओं की बात है तो मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे सेक्स की उतनी ही जरूरत है जितनी किसी और को। महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होंगे, सेक्स के बिना हम यहां नहीं होंगे, तो किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।"

इसलिए चुना था एक्टिंग को अपना करियर
फिल्मों में आने से पहले विनोद खन्ना ने कामर्स सब्जेक्ट में उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की थी। दिवंगत अभिनेता मुंबई स्थित सिडेनहैम कॉलेज से स्नातक किया था। ग्रेजुएट होने के बावजूद विनोद खन्ना ने बड़े पर्दे पर मनोरंजन करने के लिए एक्टिंग का करियर चुना।

विनोद खन्ना का फिल्मी करियर
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम आदमी होने की अपनी छवि के विपरीत, विनोद ने फिल्मों में एक खलनायक के रूप में अपना करियर शुरू की थी। विनोद ने 1968 में सुनील दत्त की मन का मीत से इंडस्ट्री में एंट्री की और उनकी अदाकारी और लुक को खूब सराहा गया। विनोद खन्ना ने मेरा गाँव मेरा देश (1971) में डकैत जब्बार सिंह के रूप में अपने अभिनय के लिए और अधिक प्रसिद्धि अर्जित की। बाद में अपने करियर में, विनोद खन्ना ने अमर अकबर एंथनी, मुकद्दर का सिकंदर और द बर्निंग ट्रेन जैसी हिट फिल्मों में मुख्य नायक की भूमिका निभाई।
27 अप्रैल, 2017 में विनोद खन्ना ने कर दिया दुनिया को अलविदा
27 अप्रैल, 2017 को अस्पताल में भर्ती होने के हफ्तों बाद, विनोद ब्लैडर कार्सिनोमा से जिंदगी की जंग हार गए। डॉक्टर और परिजन ठीक होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई। गिरगांव में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के में उन्होंने दम तोड़ा था।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications