संजय दत्त की मां ने मरने पर दी बधाई, अमीर होने के बाद भी रही 'पनौती', दर्दनाक गुजरी मशहूर एक्ट्रेस की लाइफ
Bollywood tragic Queen Meena Kumari: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों ने राज किया है। मगर एक ऐसी भी अभिनेत्री रही हैं, जो थीं तो बहुत मशहूर, मगर उनके पैदा होने के समय से ही घर पर मातम सा छा गया था। इसकी वजह थी घरवालों का लड़के के प्रति मोह होना। घर की आर्थिक स्थिति भी खराब होने की वजह से इस एक्ट्रेस को दर दर की ठोकरें खानी पड़ी थीं।
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मीना कुमारी की। एक ऐसी एक्ट्रेस जो भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री थीं, मगर उनका अंत इतना बुरा हुआ कि शरीर छुड़ाने के लिए भी एक्ट्रेस के पास पैसे तक नहीं थे। जब वो मरी तो संजय दत्त की मां नरगिस ने उन्हें मुबारकबाद दी।

मीना कुमारी एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने अपनी जवानी के समय बहुत ही ज्यादा स्ट्रगल देखा था। जन्म के समय से ही उनका बुरा वक्त शुरू हो गया था। इसी बुरे वक्त की वजह से एक्ट्रेस ने 4 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। मगर इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखाने के बाद लोगों ने मीना कुमारी को काफी पसंद करना शुरू कर दिया। कभी आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी मीना कुमारी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक बन गईं।
उनका दिल कमाल अमरोही पर आया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी रचा ली। शुरुआत में तो सब सही रहा, मगर फिर धीरे-धीरे एक्ट्रेस के पति संग संबंध खराब होने लगे। कमाल मीना कुमारी को मारते भी थे और उन्होंने अपनी पत्नी पर कई सारी पाबंदियां भी लगा दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications