Bollywood Theatrical Releases 2026 Calendar: इस साल ये फिल्में बॉक्स ऑफिस को कर देंगी धुआं-धुआं

Bollywood Theatrical Releases 2026 Calendar: साल 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहने वाला है। नए साल के साथ ही इंडस्ट्री दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों की सौगात लेकर आ रही है। एक्शन, रोमांस, देशभक्ति, हॉरर, थ्रिलर और पौराणिक कथाओं से सजी ये फिल्में हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तैयार हैं। आइए नजर डालते हैं 2026 में रिलीज होने वाली चर्चित फिल्मों पर।

Bollywood Theatrical Releases 2026 Calendar

बॉर्डर 2
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य को बड़े पैमाने पर दर्शाएगी।

तू या मैं
आदर्श गौरव और शनाया कपूर की यह हाई-कॉन्सेप्ट थ्रिलर एक अनोखी प्रेम कहानी पेश करेगी, जिसमें रोमांस के साथ डर और सस्पेंस भी शामिल है।

ओ' रोमियो - 13 फरवरी
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर क्राइम ड्रामा लेकर आ रही है। फिल्म में कई मजबूत कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दो दीवाने शहर में - 20 फरवरी
सिद्धार्थ चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक म्यूजिकल, जो एक शहर में पनपती प्रेम कहानी को खूबसूरती से पेश करेगी।

मर्दानी 3 - 27 फरवरी
रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौटेंगी। यह फिल्म एक गंभीर क्राइम थ्रिलर होगी।

पति पत्नी और वो दो - 4 मार्च
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी की यह कॉमेडी रिश्तों पर नए अंदाज़ में कटाक्ष करेगी।

धुरंधर: पार्ट 2 - मार्च
रणवीर सिंह और आर. माधवन समेत कई सितारों वाली यह फिल्म राजनीतिक साज़िशों और रहस्यों की कहानी को आगे बढ़ाएगी।

अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर यह स्पाई थ्रिलर यशराज स्पाई यूनिवर्स का अगला अध्याय होगी। इसकी नई रिलीज़ डेट का इंतजार है।

लव एंड वॉर
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की यह पीरियड ड्रामा भव्यता और भावनाओं से भरपूर होगी, जो साल के दूसरे हिस्से में आ सकती है।

भूत बंगला
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी वाली हॉरर कॉमेडी, जिसमें डर और हंसी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

आवारापन 2
इमरान हाशमी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से दर्शकों को इमोशनल और रोमांचक कहानी की उम्मीद है।

चाँद मेरा दिल - 10 अप्रैल
लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म युवा दर्शकों को आकर्षित करेगी।

बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान भारतीय सैनिक के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित देशभक्ति ड्रामा होगी। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी

ववन - मई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की हॉरर थ्रिलर रहस्य और डर से भरपूर होगी। इसे TVF प्रोड्यूस कर रहा है।

है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की यह हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को गुदगुदाएगी।

नागज़िला - स्वतंत्रता दिवस
कार्तिक आर्यन एक फैंटेसी अवतार में नजर आएंगे, जो इस फिल्म को खास बनाएगा।

दृश्यम 3 - 2 अक्टूबर
अजय देवगन की यह सस्पेंस थ्रिलर एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है।

रामायण - दिवाली
रणबीर कपूर और यश समेत बड़े कलाकारों वाली यह फिल्म 2026 की सबसे भव्य पेशकशों में से एक होगी।

शक्ति शालिनी - 24 दिसंबर
मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की यह फिल्म साल के अंत में डर और मनोरंजन का तड़का लगाएगी।

कॉकटेल 2, हैवान और दायरा
ये तीनों फिल्में भी 2026 में रिलीज़ होंगी, हालांकि इनकी तारीखें अभी तय नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+