काबुल में प्लेन से गिरते लोगों का वीडियो देख टूटा अनुष्का का दिल, बोलीं- ऐसा किसी के साथ ना हो
मुंबई, 17 अगस्त। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जिस तरह से पिछले दो दिनों से अफरा-तफरी मची हुई है उसे देखकर हर कोई दंग है। पहले काबुल एयरपोर्ट पर गोलीबारी की खबरें सामने आई, इसके बाद एयरपोर्ट के भीतर और बाहर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि लोग हवाई जहाज के पहियों पर खुद को बांधकर देश को छोड़ देना चाहते थे, जिसके चलते कुछ लोगों की हवा में प्लेन से गिरने से मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग है।
Recommended Video

बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख
काबुल में हवा में प्लेन से गिरते लोगों का वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड की हस्तियों ने भी इसपर दुख जताया है और वो ये हालात देखकर दंग हैं। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अफगानिस्तान के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले रिया चक्रवर्ती, फरहान अख्तर सहित करई लोगों ने अफगानिस्तान के हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों की स्थिति पर दुख जाहिर किया था।

हवा में प्लेन से गिरे लोग
गौर करने वाली बात है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद लोग किसी भी हाल में अफगानिस्तान छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के ऐलान के बाद से ही तालिबान तेजी से अफगानिस्तान पर अपना नियंत्रण हासिल कर रहा है। काबुल में तालिबान की एंट्री के बाद बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ दिखी। कुछ लोगों ने प्लेन के पहिए पर खुद को बांध लिया लेकिन वह हवा में नीचे गिर गए।

अनुष्का बोलीं, ऐसा किसी के साथ ना हो
प्लेन से गिरकर जिस तरह से व्यक्ति की मौत हो जाती है उस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा यह दिल चीरने वाले दृश्य हैं, किसी को भी ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़े। वहीं कंगना रनौत ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब जिंदगी मौत से भी बदतर हो जाए। रिपोर्ट के अनुसार प्लेन से गिरने से तकरीबन सात लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय चश्मदीद ने बताया कि जब लोग नीचे गिर रहे थे तो काफी तेज भयावह आवाज आ रही थी लोग तेजी से चीख रहे थे।

देश छोड़कर भागे अशरफ गनी
काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ किसी भी तरह से प्लेन में सवार होने की कोशिश कर रही थी। लोग किसी भी सूरत में अफगानिस्तान से बाहर जाना चाहते थे। दरअसल अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए काबुल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications