KK के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सिंगर्स-एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इस तरह दी उन्हें श्रद्धांजलि
केके के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ सिंगर्स और बॉलीवुड एक्टर्स भी शोक में हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स दुख व्यक्त कर केके को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके की बीती रात कोलकाता में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के गम से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नाथ के निधन की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। केके की मौत की खबर सुन उनेके फैंस की आंखें नम हो गई हैं। आपको बता दें कि वह कोलकाता के एक कॉलेज फेस्ट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थें। स्टेड पर लाइव कंसर्ट के दौरान ही उनकी तबीयत खरबा होने लगी थी। वह कंसर्ट के दौरान बीच बीच में ब्रेक लेकर बैट स्टेज पर आराम कर रहे थे। शो खत्म होने पर केके जैसे ही अपने होटल पहुंचें उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ सिंगर्स और बॉलीवुड एक्टर्स भी शोक में हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स दुख व्यक्त कर केके को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Recommended Video

आधी रात को मिली इस दुखद खबर के बाद फैंस ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी शोक में है. अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सिंगर मीका सिंह, जुबिन नौटियाल, सलीम मर्चेंट, अदनान सामी , राहुल वैद्य, टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए केके को श्रद्धांजलि दी है।
अक्षय कुमार ने देर रात ही इस खबर को सुनने के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। वॉट आ लॉस! ओम शांति।
वहीं एक्टर अजय देवगन ने केके के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और लिखा- यह बहुत अशुभ लगता है। लाइव परफॉर्मेंस के ठीक बाद केके के निधन की खबर भयानक है। उन्होंने उन फिल्मों के लिए गाया, जिनसे मैं जुड़ा था, इसलिए उनका जाना बहुत अधिक व्यक्तिगत लगता है। RIP #KrishnakumarKunnath. उनके परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदना।
संगीतकार सलीम मर्चेंट ने केके के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और दुख जाहिर करते हुए लिखा- मेरे भाई केके मैं स्तब्ध हूं और बहुत ही टूट गया हूं... तुम्हारा अचानक हमें छोड़कर जाना...तुमने हमेशा दिल से गाया है भाई... आखिरी दिन तक... इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी शेयर की है।
वहीं, शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से भी सिंगर केके को श्रद्धांजलि दी गई है। KKR के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है- हम रहें या ना रहें, याद आएंगे ये पल... कोलकाता से शॉकिंग न्यूज...रेस्ट इन पीस केके।
केके के निधन पर गायिका उषा उत्थुप ने कहा- वह भारत के बेहतरीन गायकों में से एक थे और सबसे अद्भुत कलाकार थे। मुझे इस बारे में रात करीब साढ़े दस बजे पता चला। यह म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हर कोई उन्हें 'हम रहे या न रहे, याद आएंगे ये पल' के लिए याद करेगा।
सिंगर राहुल वैद्य, जुबिन नौटियाल, एक्टर अभिषेक बच्चन, टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, इन सभी ने भी केके के मौत पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर मैसेजेस किए हैं।
आपको बता दें कि फेमस सिंगर केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित कई भाषाओं में गाना गाया है। अपनी गायकी से केके लोगों को अपना दीवाना बना लेते थे। उनका नाम बॉलीवुड के चॉप सिंगर्स में लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications