शादी टूटने के बाद अब बेटे से दूर होने पर छलका मलाइका अरोड़ा का दर्द, लिखी इमोशनल पोस्ट
मुंबई, 17 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अपनी स्टाइलिश और सेक्सी अदाओं से अपने फैंस को घायल करती रहती हैं लेकिन मलाइका इन दिनों बहुत दुखी नजर आ रही हैं। अरबाज खान से शादी टूटने के बाद मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ अपनी लाइफ में खुशी थीं लेकिन अब बेटे के जाने पर वो अकेला महसूस कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने 18 साल के बेटे अरहान ख़ान के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए दर्द बयां किया है।

बेटे को बहुत मिस कर रही हैं मलाइका
मलाइका ने इस इमोशनल पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेटे के साथ ऊंचाई में फ्लैट की खिड़की पर खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों खिड़की के पास खड़े होकर बाहर की ओर देख रहे हैं। इस फोटो में दोनों का चेहरा नहीं बैक ही नजर आ रहा है। मलाइका ने अपनी इस पोस्ट में बेटेअरहान को अपने सपने पूरा करने की बात कही है।

मलाइका अरोड़ा ने लिखी ये दिल को छू लेने वाली पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने लिखा अब, जबकि हम दोनों ही एक नए और अनदेखे सफ़र पर जा रहे हैं, जिसमें एक घबराहट, डर, उत्साह, दूरी, नये अनुभव हैं... मैं बस इतना कह सकती हूं कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है अरहान। यह तुम्हारे अपने पर खोलने का समय है। उड़ो और अपे सपनों को जी लो। तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।

मलाइका ने पोस्ट में बेटे के साथ अपने भी नए सफर कर किया जिक्र
हालांकि मलाइका ने अपने बेटे के नए सफर की बात नहीं की है लेकिन खबरों के अनुसार अरहान हायर स्टडीज के लिए मुंबई से बाहर गए हैं। अभी तक अरहान उनके साथ ही रहते थे। बेटे के नए सफर के साथ मलाइका ने लिखा है हम दोनों नए सफर पर जा रहे हैं, इससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका जल्द ही अपने फैंस को अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा बड़ा सरप्राइज देने वाली हैं। मलाइका की इस पोस्ट पर उनके परिवार और दोस्तों ने जमकर प्यार बरसाया है।

अरहान मलाइका और अरबाज़ खान का बेटा है
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी थी और 2016 में वो दोनों अलग हो गए थे और 2017 में तलाक ले लिया था। अरहान मलाइका और अरबाज़ खान का बेटा है। अरहान चूंकि मलाइका के साथ रह रहे थे इसलिए आए दिन अरबाज मलाइका और अपने बेटे के साथ नजर आते रहे हैं। हायर स्टडीज पर जाने से पहले अरहान के लिए उनकी मां मलाइका ने एक पार्टी भी की थी जिसमें अरबाज ही नहीं दोनों के परिवार सदस्य मौजूद थे।

मलाइका अर्जुन कपूर के साथ कर रही रोमांस
बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर अपने लव रिलेशन को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं मलाइका के पूर्व पति अरबाज की बात की जाए तो वो मलाइक से अलग होकर अपन लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और अरबाज़ जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ देखे जाते हैं। पढ़ें- कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन कपूर, मलाइका के लवर एक महीने में करते हैं इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications