अपने जन्मदिन पर माता वैष्णों देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं कंगना रनौत, फुल देसी अंदाज में आईं नजर

मुंबई, 23 मार्च: बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रनौत के लिए आज का दिन बहुत खास है। अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी कंगना आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने जन्मदिन को खास बनाने के लिए माता वैष्णों देवी की चौखट पर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी साथ रहीं, जिसकी उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है, साथ ही शुभकामनाओं के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।

बहन के साथ वैष्णों देवी मंदिर पहुंचीं कंगना

बहन के साथ वैष्णों देवी मंदिर पहुंचीं कंगना

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने के लिए अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ वैष्णों देवी मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस इस दौरान फुल देसी अंदाज में नजर आईं। मंदिर की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने ट्रेडिशनल ड्रेस सलवार सूट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने नीले रंग के कढ़ाई वाले कुर्ते और रेड प्रिंटेड पटियाला सलवार के साथ अपने सिर पर पीले रंग के दुपट्टा से ढका हुआ था, जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फुल देसी अंदाज में नजर आईं कंगना

फुल देसी अंदाज में नजर आईं कंगना

सलवार सूट में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक फोटो में 'क्वीन' एक्ट्रेस को छत पर खड़े होकर देसी अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आज मेरे जन्मदिन के मौके पर... भगवती श्री वैष्णोदेवी जी के दर्शन किए... उनका और मेरे माता-पिता का आशीर्वाद इस साल बना रहे...आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

फैंस ने भी बरसाया जमकर प्यार

फैंस ने भी बरसाया जमकर प्यार

कंगना ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही जैसे ही दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन पोस्ट किया। फैंस भी उनको विश करने के लिए कमेंट सेक्शन में कूद पड़े। फोटो को अब तक 2 लाख 44 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में बधाइयों की भरमार है।

 भैरों बाबा के भी किए दर्शन

भैरों बाबा के भी किए दर्शन

रनौत ने इन फोटो के अलावा और भी कई सारी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें मंदिर तक पहुंचने के लिए चढ़ाई करने से लेकर भैरों बाबा के दर्शन की भी फोटोज है। कंगना ने अपने पोस्ट में बताया कि वैष्णों देवी जी के दर्शन के बाद हम भैरों बाबा के दर्शन के भी लिए गए। इसी के साथ उन्होंने मंदिर से जुड़ी एक कहानी भी अपने पोस्ट में फैंस के साथ साझा की।

'गैंगस्टर' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

'गैंगस्टर' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी के भाम्बला में जन्मी कंगना ने 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज वो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। कंगना रनौत जल्द ही 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' में भी नजर आएंगी। कंगना इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप' को भी होस्ट कर रही हैं, जो काफी सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+