Dev Kohli Death: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन, 81 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Dev Kohli Death: बॉलीवुड के फेमस फिल्म एडिटर संजय वर्मी की मौत के बाद अब एक और दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर है कि हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में आज यानी 26 अगस्त 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिवंगत गीतकार देव कोहली ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गाने लिखे थे।
देव कोहली गीतकार के साथ साथ कवि भी थे
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली का बचपन देहरादून में बीता था। इसके बाद वह साल 1949 में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। साल 1964 में देव कोहली ने काम के सिलसिले में मुंबई का रुख किया था। दिवंगत देव कोहली ने 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी सुपरहिट फिल्मों के गाने लिखे थे। देव कोहली गीतकार के साथ साथ एक शानदार कवि भी थे।

देव कोहली की तबीयत थी खराब
देव कोहली के निधन की जानकारी उनके स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने दी है। कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। प्रीतम शर्मा ने बताया कि देव कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी और आज सुबह नींद में ही उनका निधन हो गया। देव कोहली के निधन से पूरे बॉलीवुड को बड़ा धक्का लगा है।
देव कोहली ने लिखा था 'ये काली काली आंखें' गाना
आपको बता दें कि गीतकार देव कोहली ने अपने म्यूजिक के करियर में कई हिट फिल्मों में 100 से भी ज्यादा गाने लिखे थे। इनमें 'मैंने प्यार किया' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर का गानाा 'ये काली काली आंखें', सलमन खान की फिल्म हम आपके हौ कौन का 'माई ने माई मुंडेर पे तेरी' गाना और 'ओ साकी साकी' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देव कोहली ने ही लिखे थे।
साल 2013 में लिखा था आखिरी गाना
देव कोहली ने आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'रज्जो' के लिए गाना लिखा था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का म्यूजिक 'गदर: एक प्रेम कथा' के कंपोजर उत्तम सिंह ने दिया था। बदेव कोहली ने अनु मलिक, आनंद राज आनंद, राम लक्ष्मण और आनंद मिलिंद के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications