बॉलीवुड की वो टॉप एक्ट्रेसेस, जिन्होंने तलाक के पति से नहीं ली फूटी कौड़ी, बिना एलिमनी के किया सेटलमेंट
Bollywood Divorces: बॉलीवुड जगत में अब तलाक होना आम बात है। हर साल एक के बाद एक कपल्स अलग होकर अपने रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। हालांकि अपने फेवरेट स्टार्स की शादी टूटना फैंस के लिए बड़ी बात है। इंडस्ट्री में कई सितारों के तलाक हुए हैं, लेकिन एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने पार्टनर से अलग होने के बाद बतौर एलिमनी एक फूटी कौड़ी नहीं ली।
आज हम आपको बताते हैं ऐसी कौन-कौन सी मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने पति से एलिमनी नहीं ली।
1. सामंथा रुथ प्रभु
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अब बॉलीवुड में भी अपना नाम कमा रही हैं। एक्ट्रेस का साल 2021 में नागा चैतन्य से तलाक हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने नागा से तलाक के बाद 200 करोड़ एलिमनी ली थी। हालांकि इन खबरों को खारिज करते हुए सामंथा ने साफतौर पर कहा था कि ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और उन्होंने अलग होने के बाद कोई पैसा नहीं लिया।

2. जेनिफर विंगेट
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने साल 2012 करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन ये शादी महज 2 साल तक ही टिक पाई और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। फैंस के लिए ये तलाक काफी शॉकिंग था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थी कि एक्ट्रेस ने तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर से एलिमनी ली थी। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों को बकवास ठहराया था।
ये भी पढ़ें: क्या Samantha Ruth Prabhu फिर से बनेंगी दुल्हन? एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर किया खुलासा
3. पूजा बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। लेकिन साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद एलिमनी नहीं ली थी। दूरदर्शन सह्याद्री को दिए इंटरव्यू में पूजा बेदी ने बताया था कि फरहान फर्नीचरवाला के साथ वह शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने पैसे के लिए ये फैसला नहीं लिया था।
4. दलजीत कौर
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। लेकिन ये 10 महीने भी नहीं टिक पाई। निखिल ने इस शादी को मानने से मना कर दिया था। जब दलजीत कौर से एक इंटरव्यू के दौरान एलिमनी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि निखिल उनसे माफी मांगे पैसे वह खुद भी कमा सकती हैं।
5. नताशा स्तांकोविक
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक का तलाक हुआ था। कपल ने पिछले साल ही सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया। इस खबर के बाद नताशा को गोल्ड डिगर का टैग देकर ट्रोल किया गया। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने एलिमनी के लिए हार्दिक को तलाक दिया है। लेकिन अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है कि नताशा ने हार्दिक से एलिमनी ली है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications