ये सितारे चाहें तो भी नहीं डाल सकते वोट, लिस्ट में है टॉप एक्ट्रेसेस का नाम, हैरान कर देगी वजह

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में आज 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सितारे अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार सभी बड़े सितारों ने वोट डाला। लेकिन ऐसे कई सितारे हैं जो चाहकर भी वोट नहीं डाल पाए।

बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो रहते तो भारत में हैं लेकिन उनके पास नागरिकता दूसरे देश की है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।

Bollywood Celebs

1. आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उनके पास भारत नहीं बल्कि ब्रिटिश की नागरिकता है। एक्ट्रेस ने कई बार इंटरव्यूज के दौरान इस बात को खुद कबूला है।

2. सनी लियोनी
सनी लियोनी भले ही अब भारत में रहती हैं और बॉलीवुड में अपने पैर जमाने में लगी हैं लेकिन उनके पास कनाडाई-अमेरिकी की नागरिकता है। इसलिए वह चाहकर भी वोट नहीं दे सकती हैं।

3. नरगिस फाखरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने करियर में काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बीते कुछ समय से वह फिल्मों से गायब हैं। अभिनेत्री के पास भी अमेरिकी नागरिकता है और उन्हें चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं है।

4. कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। एक्ट्रेस ने विक्की कौशल से शादी की और अब वह मुंबई में ही अपने पति के साथ रहती हैं। लेकिन लंबे समय से मुंबई में रहकर भी एक्ट्रेस ने एक भी बार मतदान अधिकार का प्रयोग नहीं किया। दरअसल, अभिनेत्री का जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश की नागरिकता है।

5. जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से भारत में ही रह रही हैं लेकिन बावजूद इसके वह चुनाव में वोट नहीं दे सकती। एक्ट्रेस का जन्म मनामा में हुआ था और वह एक श्रीलंकाई अभिनेत्री हैं। जैकलीन ने अब तक भारत की नागरिकता नहीं ली है। इसके अलावा इस लिस्ट में इलियाना डिक्रूज और कल्कि कोचलिन जैसे कई अन्य सितारे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Elections 2024: टाइट सुरक्षा के साथ वोट देने पहुंचे सलमान खान, शाहरुख खान ने भी दिया मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+