Flashback 2021: शाहरुख खान से लेकर कंगना तक पर साल 2021 पड़ा भारी, विवादों में घिरी रहीं ये हस्तियां

साल 2021 अपने अंतिम छोर पर पहुंच गया है, चंद दिनों बाद हम सभी नए साल 2022 में प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि यह साल 2021 पूरे विश्व के लिए कुछ खास ठीक नहीं रहा।

मुंबई,17 दिसंबर। साल 2021 अपने अंतिम छोर पर पहुंच गया है, चंद दिनों बाद हम सभी नए साल 2022 में प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि यह साल 2021 पूरे विश्व के लिए कुछ खास ठीक नहीं रहा। 2020 की तरह इस साल भी देश में कोरोना बीमारी से लाखों लोगों की जान चली गई जिसके कारण कई घरों को चिराग बुझ गए। इतना ही नहीं ये साल फिल्मी सितारों के लिए भी इतना खास नहीं रहा। जहां कई सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया वहीं कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिनके लिए साल 2021 ने विवादों से भरा रहा था। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो इस साल खूब विवादों में रहे हैं।

ड्रग केस में फंसते चले गए आर्यन खान

ड्रग केस में फंसते चले गए आर्यन खान

कहते है ना कि शुरूआत से बचते बचते अंत में कुछ ऐसा हो जाता है कि सबकुछ बिगड़ जाता है। ऐसा ही इस साल शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के साथ हुआ है। साल के अंत में ही 2 अक्टूबर को ड्रग्स केस में एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था जिसके बाद वो खूब विवादों में रहें। इतना ही नहीं आर्यनखान की वजह से शाहरुख खान भी अक्टूबर से लेकर अबतक विवादों मे रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान के परिवार के लिए यह साल बिल्कुल ही खराब था।

चैट को लेकर विवादों में आईं अनन्या पांडे

चैट को लेकर विवादों में आईं अनन्या पांडे

आर्यन खान जब ड्रग केस में गिरफ्तार हुए तो उनके फोन से काफी जानकारी एनसीबी के हाथ लगी जिसके कारण एनसीबी ने अनन्या पांडे भी पर भी शिकंजा कस दिया। आर्यन खान के साथ चैट में फंसी अनन्या पांडे भी इस साल काफी विवादों में रही थीं।

टैक्स चोरी के मामले में विवादों में आए सोनू सूद

टैक्स चोरी के मामले में विवादों में आए सोनू सूद

कोरोना काल में भगवान बनकर लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद भी इस साल विवाद में छाए रहे। जब आयकर विभाग ने सोनू सूद से जुडे़ 6 जगहों पर छापेमारी की थी तो उस वक्त सोनू सूद चर्चा में आए थे। ऐसे में सोनू सूद के इस साल छापेमारी की वजह से विवादों में रहे हैं।

छापेमारी के कारण चर्चा में आईं तापसी पन्नू

छापेमारी के कारण चर्चा में आईं तापसी पन्नू

इस साल जब आयकर विभाग ने छापेमारी की तो इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का भी नाम शामिल है। बता दें कि आयकर विभाग ने 650 करोड़ की टैक्स की हेराफेरी के मामले में जब जांच की थी तो उस वक्त तापसी पन्नू का भी नाम सामने आया था।जिसके बाद तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी भी की थी।

 अश्लील वीडियो केस में विवादों में आए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

अश्लील वीडियो केस में विवादों में आए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में इसी साल जेल से बाहर आए हैं। राज कुंदा पर इस साल अश्लील फिल्मों को बनाकर उसे एप के जरिए लोगों तक फैलाने का आरोप लगा था। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों ही विवादों में छा गए थे।

 भीख में मिली थी देश की आजादी- कंगना

भीख में मिली थी देश की आजादी- कंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर साल की तरह इस साल भी काफी सुर्खियों में रहीं थी। हाल ही में कंगना रनौत ने बयान दिया था कि 1947 में देश को आजादी भीख में मिली थी लेकिन साल 2014 में भारत को असली आजादी मिली है। हालांकि अपने इस विवादित बयान के कारण कंगना रनौत काफी ट्रोल भी किया गया था।

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसी जैकलीन फर्नांडिस

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसी जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर इडी ने 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर शिकंजा कसा था। बता दें कि हाल ही में जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके कारण एक्ट्रेस को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था।

यह भी पढें : flashback 2021: फिल्म जगत के वो सितारे, जो इस साल दुनिया को कह गए अलविदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+