'बेल बॉटम' में इंदिरा गांधी के लुक में लारा दत्ता ने सबको किया हैरान, फैंस ने की ये डिमांड
नई दिल्ली, 4 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेल बॉटम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में लारा दत्ता इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं जिनको पहचानना बेहद मुश्किल है। ट्रेलर में सरप्राइज एलिमेंट लारा दत्ता हैं जो इंदिरा गांधी के लुक में बिलकुल अलग नजर आ रही है।

'बेल बॉटम' में इंदिरा गांधी लुक में लारा दत्ता को देख हैरान लोग
बता दें बेल बॉटम 1984 पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है और अभिनेत्री लारा दत्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। बेलबॉटम 19 अगस्त को रिलीज हो रही है। बेल बॉटम के ट्रेलर में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में 46 वर्षीय अभिनेत्री लारा दत्ता के ऑनस्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी दर्शकों को हैरान कर दिया है। पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता बेल बॉटम के ट्रेलर में बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं।
Recommended Video

फैन्स बोले- मेकअप आर्टिस्ट को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड
ट्विटर पर यूसर्ज इस लुक को देखकर सदमे में है "ओएमजी ... यह हमारी मिस यूनिवर्स लारा दत्ता है। एक अन्य ने कहा: "क्या वह लारा दत्ता है? पहचानना मुश्किल है। एक और प्रशंसक बोला। नेटिज़न्स ने भी लारा दत्ता के लुक के पीछे मेकअप आर्टिस्ट की जमकर तारीफ की और कहा कि यह एक मेकमैन को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। इस बीच, पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रूप में लारा दत्ता के लुक ने भी जमकर मीम्स भी बन रहे हैं।
लारा दत्ता इंदिरा गांधी के किरदार में परफेक्ट नजर आ रही
वहीं लारा दत्त ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसे आइकॉनिक किरदार को पर्दे पर उतारना एक बड़ी जिम्मेदारी है। बेहद जरूरी था कि फिल्म में उनके बॉडी लैंग्वेज को हूबहू उतारा जाए।' इंदिरा गांधी के किरदार में ट्रेलर में लारा दत्ता उसी किरदार में ढली हुईं काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। इंदिरा गांधी के किरदार को निभाने के लिए एक्ट्रेस लारा दत्ता ने जमकर होमवर्क भी किया है ये ही वजह है कि लारा दत्ता उस किरदार में बिलकुल डूबी हुई नजर आ रही हैं

इस सच्ची घटना पर आधारित है बेलबॉटम फिल्म
गौरतलब है कि यह फिल्म 1984 की रियल घटना पर आधारित है। इसी साल ऑपरेशन ब्लू स्टार से लेकर इंदिरा गांधी की हत्या तक हुई थी। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में प्लेन हाइजैक की कहानी पर आधारित है। बेल बॉटम, एकएक नेल-बाइटिंग स्पाई थ्रिलर है, जिसमें अक्षय कुमार को एक अपहृत भारतीय विमान से 210 बंधकों को बचाने का मिशन सौंपा गया है। बेल बॉटम ने अक्षय कुमार एक अंडरकवर रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे। अभिनेत्री वाणी कपूर उनकी पत्नी की भूमिका में हैं जबकि फिल्म में हुमा कुरैशी भी हैं।

लारा दत्ता का फिल्मी करियर
लारा दत्ता इस फिल्म से लंबे समय बाद पड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले 2018 में लारा ने 'वेलकम टु न्यू यॉर्क'की थीं। वर्ष 2003 में फिल्म 'अंदाज' से लारा दत्ता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। लारा ने जिन फिल्ज्मों के जरिए हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री में नाम कमाया उन फिल्मों नो एंट्री, खाकी,पार्टनर, हाउसफुल, डॉन 2 समेत कई और फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications