क्यों राजकुमार के साथ बिना AC बंद कार में शर्मिला ने किया था सफर, लोग बनाने लगे थे बातें!
मुंबई, 09 दिसंबर: अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार शर्मिला टैगोर ने बुधवार को अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शर्मिला टैगोर के नाम कई हिट फिल्में हैं। उन्होंने कई बड़े एक्टर के साथ बड़ी और काफी मशहूर फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने काफी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर चाहे अब उम्र के इस पड़ाव में फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन 60, 70 और 80 के दशक में उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर अपना राज जमाया है। इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद लाजमी है कि उनके पास अपने दिनों के कई दिलचस्प किस्से हैं। ऐसे में आपको बताने जा रहे अपने वक्त के मशहूर एक्टर राज कुमार और शशि कपूर के साथ जुड़ा उनका किस्सा।

राजकुमार की वजह से...
दरअसल, राज कुमार से जुड़ा शर्मिला टैगोर का किस्सा काफी वक्त पुराना है। बात साल 1965 की है, जब एक्ट्रेस यश चोपड़ा की फिल्म 'वक्त' में राज कुमार के साथ काम कर रही थीं। इस दौरान फिल्म के सिलसिले में उनको नैनीताल जाना था। ऐसे में उन्होंने कार से बाई रोड जाने का फैसला किया और उनके साथ राज कुमार साथ थे। दोनों कलाकार कार से चल तो दिए लेकिन एक्ट्रेस को रास्ते में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा कैस? जानिए

इंटरव्यू में किया था खुलासा
फिल्म 'वक्त' में शर्मिला टैगोर ने राज कुमार, शशि कपूर, बलराज साहनी, साधना और सुनील दत्त के साथ काम किया था। एक बार उन्हें नैनीताल में फिल्में के एक शूट सीक्वेंस के लिए कार से जर्नी करनी पड़ी, लेकिन एक्ट्रेस इस दौरान कार की विंडो नहीं खोल पाईं। क्योंकि राजकुमार में उनके साथ थे, जिसके चलते एक्ट्रेस को उनकी खातिर खिड़कियां बंद करके बिना एयर कंडीशनिंग वाली कार चलानी पड़ी। इस बात खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

कार से नैनीताल जा रहे थे शर्मिला और राजकुमार
अपनी कार में राज कुमार के साथ यात्रा करने के किस्से को एक्ट्रेस ने एक बार 'द टेलीग्राफ' को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था। अभिनेत्री ने कहा था कि 'मुझे याद है मैं फिल्म 'वक्त' की शूटिंग के लिए नैनीताल जा रही थी, राज कुमार मेरे साथ थे और मैं कार चला रही थी। वो एक विग पहनते थे तो उन्होंने विग को कवर करने के लिए सिर को चारों तरफ से रूमाल बांधा हुआ था, जिसकी वजह से हम विंडो का ग्लास नीचे नहीं कर सकें। उन दिनों एयर कंडीशनिंग नहीं थी। इसलिए हमें उनके बालों की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि एक डर था कहीं उनका विग न उतर जाए।'

शशि कपूर के कहा था- मेरे तीन बच्चे हैं
इसी के साथ उन्होंने एक और शशि कपूर से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उनको शशि के साथ एक कार चलानी पड़ी थी। हालांकि प्लानिंग में बदलाव कर दिया गया था। उन्होंने बताया था कि मुझे भी कार चलानी थी और मुझे गाड़ी ड्राइव करना नहीं आती थी, इसलिए हमें उन शॉट्स को नकली बनाना पड़ा। गाड़ी चलाने को लेकर शशि काफी नर्वस रहते थे। शूटिंग के दौरान शशि कपूर ने मुझसे कहा था कि आप जानती हैं कि मेरे तीन बच्चे हैं, सावधानी से कार चलाइए।

पटौदी पैलेस में रहती हैं शर्मिला टैगोर
आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में शर्मिला टैगोर गुरुग्राम के पटौदी पैलेस में रहती हैं। उनके बेटे सैफ अली खान, बहू करीना कपूर, पोती सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, जबकि उनके पोते इब्राहिम अली खान फिल्म मेकिंग के बारे में सीख रहे हैं। इब्राहिम करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' असिस्टेंट डायरेक्ट में तौर में काम कर रहे हैं। वहीं शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान भी एक्ट्रेस हैं, लेकिन अभी फिल्मों से दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications