एक्ट्रेस निकिता रावल को बंदूक दिखाकर लूटे 7 लाख रुपये, अलमारी में छिपकर बचाई जान

नई दिल्ली, 15 सितंबर। चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह चाकू की नोक पर दिन दहाड़ एक्ट्रेस अलंकृता सहाय से लाखों की लूट का मामला सामने आया था, अब दिल्ली में एक अभिनेत्री के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल हाल ही में लूटपाट की शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि बंदूक की नोक पर नकाबपोश चोरों ने एक्ट्रेस को बंदी बनाया और 7 लाख रुपये लूट लिए। साल 2008 में आई फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' में अनिल कपूर के साथ काम कर चुकीं निकिता रावल इस घटना के बाद से सदमे में हैं।

Recommended Video

    एक्ट्रेस Nikita Rawal से बंदूक के बल पर 7 लाख रुपये की लूट, Case File | वनइंडिया हिंदी
    शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं निकिता

    शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं निकिता

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस निकिता रावल ने खुलासा किया कि घटना दिल्ली के शास्त्री नगर में हुई जहां वह अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। निकिता अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हुई थीं। रिपोर्ट के अनुसार जब वह घर में अकेली थीं तो कुछ नकाबपोश लुटेरे जबरन घर में घुसे और उन्हें बंदी बना लिया। उनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे इसलिए एक्ट्रेस उन्हें देख नहीं सकीं।

    'यकीन नहीं होता जीवित हूं'

    'यकीन नहीं होता जीवित हूं'

    31 वर्षीय एक्ट्रेस निकिता ने बताया कि उनके पास 7 लाख रुपए नकद थे जिसे लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया। उन्होंने खुद को उनसे बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। उन्होंने कहा कि वह अभी भी इस दर्दनाक घटना से उबर नहीं पाई हैं, और उन्हें यकीन नहीं कि वो अभी भी जीवित हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, अगर मैंनें लुटेरों से संघर्ष किया होता तो मर जाती, मैंने खुद को अलमारी में छिपा लिया था क्योंकि डकैती के समय मैं घर में अकेली थी। जब यह घटना हुई तो मेरी चाची घर पर मौजूद नहीं थीं।

    इनोवा कार से किया था पीछा

    इनोवा कार से किया था पीछा

    कथित रूप से घटना रात करीब 10 बजे की है जब निकिता अपनी मौसी के घर जा रही थीं। तभी टोयोटा इनोवा कार तेज रफ्तार में आई और उनकी गाड़ी के सामने रोक दिया। टोयोटा से चार नकाबपोश लोग बाहर निकले और उन्होंने अभिनेत्री को एक बंदूक दिखाकर सब कुछ देने के लिए कहा जो वह ले जा रही थीं। निकिता ने सात लाख रुपये के अलावा लुटेरों को अपनी अंगूठियां, घड़ी, बाली, हीरे का पेंडेंट भी दिया।

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    इस वारदात के बाद निकिता की शिकायत के आधार पर दोषियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। निकिता रावल से पहले कुछ इसी तरह की घटना चंडीगढ़ में रह रही एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के साथ घटी थी। चाकू के नोट पर उनसे तब लूटपाट की गई जब वह घर में अकेली थीं। निकिता रावल हाल ही में उस समय चर्चा में थीं जब उन्होंने निर्माता राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम अनावश्यक रूप से मामले में घसीटा जा रहा था।

    कौन हैं निकिता रावल?

    कौन हैं निकिता रावल?

    बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल मुंबई में रहती हैं, वह 2007 में आई फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल', 2008 की 'ब्लैक एंड व्हाइट' और 2009 की फिल्म 'द हीरो-अभिमन्यु' में नजर आ चुकीं हैं। इसके साथ ही वह जल्द ही अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में भी नजर आने वाली हैं, निकिता एक बेहतरीन डांसर भी हैं। एक्टिंग के साथ ही निकिता आस्था फाउंडेशन नामक एक एनजीओ भी चलाती हैं। उन्होंने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद भी की थी।

    यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा का कलेक्शन देख सानिया मिर्जा को हुई जलन, इस चीज की शौकीन है एक्ट्रेस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+