परिणीति चोपड़ा का कलेक्शन देख सानिया मिर्जा को हुई जलन, इस चीज की शौकीन है एक्ट्रेस

मुंबई, 14 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल में उनको फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब एक बार फिर परिणीति चर्चाओं में हैं। इस बार को अपनी एक्टिंग को लेकर नहीं बल्कि अपने शू कलेक्शन को लेकर सुर्खियां में है। उन्होंने अपने जूतों के कलेक्शन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसको देखने के बाद टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी बिना कमेंट किए नहीं रह पाई, जो अब वायरल हो रहा है।

विदेश में लंबी छुट्टी मनाकर लौटीं परिणीति

विदेश में लंबी छुट्टी मनाकर लौटीं परिणीति

दरअसल, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं, हाल ही में वो अपनी विदेश में लंबी छुट्टी मनाकर भारत लौटीं हैं। ऐसे में उन्होंने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने जूते का एक बड़े कलेक्शन की फोटो शेयर की है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस के लेकर उनके फैंड्स तक सब हैरान हैं।दो तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने पोस्ट के कैप्शन लिखा '5 मिनट में तैयार, मेरा प्रॉमिस है।'

देखिए परिणीति का शू कलेक्शन

देखिए परिणीति का शू कलेक्शन

शेयर की गई फोटो में आप देख सकते है कि एक्ट्रेस के हाथ में एक जिमी चू शू बॉक्स है, जबकि एक बालेनियागा शू बॉक्स उसके बगल में रखा हुआ है। परिणीति के इस बहुत बड़े शू कलेक्शन में काफी लक्जरी ब्रांड्स के जूते शामिल हैं, जिसमें कैजुअल, स्नीकर्स, स्पोर्ट्स सभी तरह के शूज प्लास्ट‍िक में रैप देखे जा सकते हैं। वहीं इस पोस्ट के बाद टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सानिया मिर्जा को हुई जलन

सानिया मिर्जा को हुई जलन

फोटो पर कमेंट करते हुए सानिया मिर्जा ने लिखा कि, मुझे भी चाहिए, जलन हो रही है। इसके साथ ही परिणीति के छोटे भाई शिवांग चोपड़ा ने कमेंच करके हुए लिखा कि मुझे गर्व है। दरअसल, एक्टर के भाई भी जूतों के काफी शौकीन हैं। आपको बता दें कि परिणीति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी शेयर की गई फोटो और वीडियोज फैन्स को काफी पसंद आते हैं।

रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर

रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी इस साल एक के बाद एक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वो हाल ही में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आईं थीं। वहीं अब आने वाली फिल्म की बात करें तोवह जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+