'कोका कोला तू' गाने पर 62 साल की नीना गुप्ता का बेली डांस, फैंस बोले- बेबाक, बिंदास और एकदम झक्कास

मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की तोहताज नहीं हैं। नीना गुप्ता एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो जिंदगी अपने शर्तों पर जीना पसंद करती हैं। उनकी रील से लेकर रियल लाइफ पूरी तरह से जगजाहिर है। यहीं नहीं वो अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर नीना गुप्ता अपने डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें उनका अंदाज फैन्स को भी काफी लुभा रहा है।

बेली डांस करतीं नजर आईं नीना गुप्ता

बेली डांस करतीं नजर आईं नीना गुप्ता

62 साल की अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'लुका छुपी' के गाने 'कोका कोला' पर बेली डांस करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि... और अब रूप परिवर्तन। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीना गुप्ता एक डांसर के साथ ताल से ताल मिलाकर बेली डांस करतीं नजर आ रही हैं। इस दौरान नीना ने व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहना हुआ है। उनकी वीडियो देखने के बाद उनके फैन्स भी इस अंदाज के कायल हो गए हैं।

बेबाक, बिंदास और एकदम झक्कास

बेबाक, बिंदास और एकदम झक्कास

बताया जा रहा है कि जिस सेक्सी वन शोल्डर व्हाइट ड्रेस को नीना ने पहना हुआ था, उसको उनकी फैशन डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन को अपने प्यार से भर दिया। एक फैंस ने लिखा कि यही वो लेवल है जिसकी मुझे अपनी लाइफ में जरूरत है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप एक प्रेरणा हैं। मैं बस तुम्हारी तरह बनना चाहती हूं... बेबाक, बिंदास और एकदम झक्कास। यहीं नहीं कई और फैंस ने उनके इस वीडियो पर फायर और दिल के इमोजीस गिराए।

एक्टिंग करियर की दूसरी पारी

एक्टिंग करियर की दूसरी पारी

बता दें कि नीना गुप्ता अपने एक्टिंग करियर की दूसरी पारी खेल रही हैं। एक खामोशी का अनुभव करने और काम न मिलने के बाद अभिनेत्री ने जुलाई 2017 में अपने ट्विटर अकाउंट पर काम मांगा। तब से उन्हें कई ऑफर्स मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने 'बधाई हो', 'द लास्ट कलर', 'सरदार का ग्रैंडसन' और 'डायल 100' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता और प्रशंसा हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+