'ऐसी ही हूं, मैं अपने बाप की भी नहीं सुनती' आखिर कंगना को क्यों कहनी पड़ी ये बात?

मुंबई, 17 फरवरी: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत कब इंडस्ट्री में 'पंगा' गर्ल बन गई, इसका अंदाजा फिल्मी दुनिया से लेकर देश के लाखों लोगों को हैं। अपने बेबाक बोल के चक्कर में आए दिन कुछ ना कुछ बखेड़ा करने वाली कंगना रनौत शुरू से ही बॉलीवुड माफियाओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती आईं हैं। अब उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड पर खुलकर निशाना साधा है।

फिर बॉलीवुड पर कंगना का निशाना

फिर बॉलीवुड पर कंगना का निशाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आई हैं। अपनी एक्टिंग स्किल के अलावा एक्ट्रेस फिल्म मेकर करण जौहर पर कटाक्ष करने के लिए भी पहचानी जाती हैं। अब एक बार फिर 'थलाइवी' ने करण पर इशारों ही इशारों में तंज कसा है। दरअसल एकता कपूर के अपकमिंग रियलिटी शो 'लॉक अप' जिसको कंगना होस्ट कर रही हैं। इसके प्रमोशन के लिए मीडिया से एक्ट्रेस बात कर रही थी, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वो किसी भी नहीं सुनती है और वो ऐसी ही हैं।

'मैंने कभी अपने डैडी की नहीं सुनी'

'मैंने कभी अपने डैडी की नहीं सुनी'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी जर्नी से जुड़े एक सवाल पर कंगना ने बेबाकी से अपना जवाब देते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही डर नहीं लगता। उन्होंने कि "मैं बचपन से नहीं डरती। छोटी उम्र में मैंने उनका घर छोड़ दिया। मैंने कभी अपने डैडी की भी नहीं सुनी, तो मैं बॉलीवुड में बैठे इन 'बिग डैडी' की क्या सुनूंगी? इतना ही नहीं कंगना ने कहा कि मैं बचपन से ऐसी ही हूं।"

'मैंने यहां पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया'

'मैंने यहां पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया'

वहीं मीडिया को आगे बताते हुए कंगना ने अपनी बयानबाजी पर सफाई देते हुए कहा कि शायद लोग सोचते हैं कि मैंने सक्सेस होने के बाद सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा करना शुरू किया। लेकिन यह सच नहीं है। अगर आप मेरे करियर के ग्राफ को भी देखें, तो मैंने यहां पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया। मैंने हमेशा ऐसे सिनेमा को चुना है, जिसमें महिला सशक्तिकरण की बात की गई हो। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है।

'मैं बिल्कुल भी नहीं डरी'

'मैं बिल्कुल भी नहीं डरी'

उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप' को लेकर कहा कि जब आप एकता के साथ काम करते हैं, तो आप जानते हैं कि एक जोखिम होगा, इसलिए जब मुझे इस शो के बारे में पता चला, तो मैं बिल्कुल भी नहीं डरी। वहीं कंगना ने 'लॉक अप' के बारे में कहा कि यह ऐसा पहला रिएलिटी शो है जो पूरी दर्शकों से जुड़ा हुआ है।

27 फरवरी से ओटीटी पर आएगा शो

27 फरवरी से ओटीटी पर आएगा शो

वहीं शो के बारे में बता करें तो कंगना रनौत के इस रियलिटी शो में 16 कंटेस्टेंट होंगे, जो उनके 'लॉकअप' में बंद होंगे। रियलिटी शो का पूरा सेट एक जेल की तरह है। साथ ही कंगना इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जाएगा। ये 16 कंटेस्टेंट 72 दिनों के लिए लॉकअप में बंद रहेंगे। कंगना रनौत इस शो 'लॉकअप' के साथ ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+