'कई बार अकेली होती हूं..., वो इंटिमेसी चाहते हैं, यही वजह है कि...' रिलेशनशिप पर फिर बोलीं जान्हवी कपूर
मुंबई, 06 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों दो वजह से लाइमलाइट में हैं। एक तो उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गुड लक जेरी' (Good Luck Jerry) और दूसरी हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर किया गया उनका खुलासा। ऐसे में अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की है। द रणवीर शो में पहुंचीं जान्हवी ने कहा कि कभी-कभी वो काफी अकेला महसूस करती हैं।

एक बार रिलेशनशिप पर बोलीं जान्हवी कपूर
दरअसल, अपने साथ कई नामों के जुड़ने की अफवाहों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने उस वक्त फुल स्टॉप लगा दिया था, जब कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान उन्होंने कहा था कि वह सिंगल हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर रणवीर शो 'द बीयर बाइसेप्स' के साथ अपनी बातचीत में रिलेशनशिप पर खुलकर बात की।

'मैं सिंगल रहकर खुश हूं, कई बार अकेली होती हूं'
रणवीर शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि मैं सिंगल रहकर खुश हूं। मैं कई बार अकेली होती हूं। पता नहीं क्यों मुझे किसी ने बाहर ले जाने के लिए नहीं पूछा। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि मैं केवल उन चीजों को आकर्षित करती हूं, जिन्हें ठीक करने की जरूरत होती है।

'इंटिमेसी चाहते हैं, यही वजह है कि...'
वहीं जान्हवी कपूर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आज-कल सब कुछ काफी आसान हो गया है। अफेयर करना भी इतना ईजी हो गया है कि जब चाहें इसे पा सकते हैं, लेकिन आज-कल लोग रिलेशनशिप से डरते हैं। वो इंटिमेसी चाहते हैं, यही वजह है कि लोग जल्दी एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं।

ईशान खट्टर के साथ रिश्ते में होने की अफवाह
बता दें कि जान्हवी पिछले महीने कॉफी विद करण सीजन 7 में सारा अली खान के साथ दिखाई दी थीं। करण ने शो में उन्होंने खुलासा किया कि दोनों एक्ट्रेसेस ने एक बार दो भाइयों को डेट किया, जो उनकी बिल्डिंग में रहते थे। कुछ साल पहले जान्हवी की धड़क को-स्टार ईशान खट्टर के साथ रिश्ते में होने की अफवाह आई थी।

'गुड लक जेरी' में दिखीं जान्हवी, जानें अपकमिंग फिल्म
जान्हवी की हाल ही में ओटीटी पर फिल्म 'गुड लक जेरी' रिलीज हुई है, जिसमें वो ड्रग तस्कर की भूमिका निभाती है, जो कैंसर से पीड़ित अपनी मां का इलाज कराना चाहती हैं। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उन्होंने एक सिंपल बिहार की लड़की का रोल प्ले किया है। इसके अलावा जान्हवी के पास मिस्टर एंड मिसेज माही भी हैं, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ एक क्रिकेटर की भूमिका निभाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications