अनुष्का शर्मा की नई तस्वीरों ने फैंस के उड़ाए होश, साउथ अफ्रीका से शेयर की लेटेस्ट फोटो
मुंबई, 27 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है, चाहे वो हाल ही में क्रिकेट मैच के लाइव टेलिकास्ट के दौरान बेटी वामिका के साथ वायरल हुए वीडियो को लेकर या फिर उसके बाद जारी किया गया उनका नोट। अब एक बार फिर से अनुष्का ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो भी अपनी लेटेस्ट फोटो के जरिए। अनुष्का इन दिनों साउथ अफ्रीका में हैं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ ऐसे तस्वीरें शेयर की है, जिसको देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

गुन-गुनी धूप सेंकती अनुष्का शर्मा
फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक अनुष्का शर्मा को काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में एक्ट्रेस हर बार अपने इंस्टा अकाउंट कुछ ना कुछ अपने फैंस के लिए फोटोज पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो उन्होंने फोटो शेयर की है, उन तस्वीरों में वो प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठातीं नजर आ रही है। ठंड के मौसम में अनुष्का गुन-गुनी धूप सेंकती नजर आ रही है, जिसमें वो काफी खिली-खिली दिखाई दे रही है।

सिंपल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक काफी सिंपल दिखाई दे रहे है। उन्होंने ब्लू जींस, व्हाइट टी-शर्ट के साथ व्हाइट कलर के ही स्नीकर्स कैरी किए हैं, जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने एक साथ 3 से 4 फोटो शेयर की है, जो अलग-अलग पोज में हैं। फोटो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा 'Sunny side up'। इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। अब तक पोस्ट पर 20 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की भरमार हैं।

ग्लोइंग स्किन देखकर दीवाने हुए फैंस
फोटो के उनके फैंस जबरदस्त प्यार बरसा रहे हैं। एक फैंन ने ब्यूटीफुल कमेंट किया, जबकि किसी ने पूछा कि वामिका कहां है? वहीं एक फैन तो अनुष्का की ग्लोइंग स्किन देखकर अचंभे में रह गया और कमेंट किया कि बिना पिंपल के भी चेहरा आता है? भाग्यशाली लोग। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर जारी किया है। वह फिल्म में मशहूर महिला क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी। वहीं अनुष्का को आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे।












Click it and Unblock the Notifications