सोनी राजदान ने शेयर की आलिया-रणबीर की शादी की ये इमोशनल तस्वीर, फैंस ने बरसाया प्यार

मुंबई, 20 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दोनों की शादी की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ सोनी राजदान भी नजर आ रही है। एक्ट्रेस की मां की ओर से यह काफी इमोशनल करने वाली तस्वीर है, जो अब सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही है। फैंस इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

आलिया की मां ने शेयर की इमोशनल फोटो

आलिया की मां ने शेयर की इमोशनल फोटो

सोनी राजदान ने हाल ही में मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर शादी के जुड़ी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। तस्वीर में आलिया के पीछे रणबीर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनको देख रही एक्ट्रेस की मां काफी भावुक नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा "मेरे दिल की धड़कन" इसी के साथ उन्होंने तीन दिल के आकार के इमोजी के साथ पोस्ट को पूरा किया।

 फोटो पर फैंस ने जमकर बरसाया प्यार

फोटो पर फैंस ने जमकर बरसाया प्यार

वहीं इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स ने इस फोटो के साथ उन्हें आलिया और सोनी की फिल्म 'राजी' के गाने 'दिलबरो' की याद दिला दी। साथ ही दोनों मां-बेटी की जमकर तारीफ की। बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को अपने बांद्रा स्थित घर वास्तु में शादी की थी। इस शादी में कपूर और भट्ट फैमिली के अलावा रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

शादी के बाद काम पर लौटे दोनों

शादी के बाद काम पर लौटे दोनों

शादी के अगले दिन रणबीर और आलिया ने एक पार्टी का रखी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। वहीं शादी के बाद रणबीर भी अपने काम पर लौट आए। एक्टर को रविवार को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। जबकि आलिया को मंगलवार को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए जाते हुए देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+