Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी

अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला ने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया

मुंबई, 29 दिसंबर। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही कोरोना की चपेट में आ चुके हैं वहीं अब अर्जुन कपूर समेत कई फिल्‍मी हस्तियां की कोविड 19 टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Arjun Kapoor समेत कई फिल्मी सितारे Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    arjun

    बता दें अर्जुन कपूर को पहली बार सितंबर 2020 में कोरोना हुआ था और उसके बाद ठीक हो गए थे वहीं एक साल बाद वो फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अर्जुन कपूर समेत रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में ये सभी लोग आइसोलेशन में हैं और डॉक्‍टर उनका इलाज कर रहे हैं।

    बता दे स्‍थानीय नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के घरों को सेनेटाइज किया जाता है। कुछ समय पहले, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों को अर्जुन और अंशुला के जुहू घर के बाहर उनकी इमारत को साफ करने के लिए देखा गया था।

    अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन पर आज 29 दिसंबर को सबसे प्यारी पोस्‍ट शेयर करते हुए विश किया था। इसके तुरंत बाद, यह पुष्टि हुई कि अर्जुन और अंशुला के अलावा रिया कपूर और करण कोरोना की चपेट में आ गए है। वहीं इसके बाद बीएमसी अधिकारी अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के जुहू अपार्टमेंट में पीपीई किट पहनकर उनके घर और इमारत को सेनेटाइज करने पहुंचे थे।

    बता दें इससे पहले जब 2020 में अर्जुन कपूर कोरोना की चपेट में आए थे तो उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखी थी जिसमें उन्‍होंने कहा था कि मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कृपया जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो लोग अपना कोरोना टेस्‍ट करवा लें। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं पहले ही धन्‍यवाद देता हूं।

    गौरतलब है कि दिसंबर माह में महाराष्‍ट्र और राजधानी मुंबई में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी बढ़ रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+