VIDEO: विद्युत जामवाल ने -8 टेंपरेचर में जमी झील में लगाई डुबकी, कारनामा देख हैरान रह गए फैंस

नई दिल्ली, 25 फरवरी: शानदार स्टंट करने के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल देश में ही नहीं दुनियाभर में काफी फेमस हैं। विद्युत जामवाल दुनिया भर के टॉप सिक्स मार्शल आर्ट कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले विद्युत जामवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विद्युत एक बर्फ की जमी झील में डुबकी लगाते दिख रहा है।

-8 डिग्री तापमान पर जमी हुई झील में उतरे विद्युत जामवाल

-8 डिग्री तापमान पर जमी हुई झील में उतरे विद्युत जामवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्युत जामवाल बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में ऊंचे-ऊंचे पेड़ और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। इस दौरान विद्युत जामवाल कहते हैं कि मैंने खुद को विद्युत जामवाल की तरह ट्रेंड किया है। इसके बाद वह यह भी बताते हैं कि यहां एक दिन पहले बर्फवारी हुई थी, लेकिन आज वह यहां पर आ गए हैं।

फैन बोले-'असली सुपरहीरो'

फैन बोले-'असली सुपरहीरो'

वीडियो में एक्टर ने बताया कि, यहां का तापमान 8 डिग्री है। इसके बाद बात करते हुए एक्टर अपने कपड़े उतारकर बर्फ भरी झील में उतर जाते हैं। उनका ये वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है। उनके फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कैप्शन में विद्युत ने कहा है कि अपनी बाधाएं खुद तोड़ो। वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने वीडियो में कमेंट किया- 'असली सुपरहीरो'।

एक्टर का फैन हुआ ये डायरेक्टर

एक्टर का फैन हुआ ये डायरेक्टर

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने लिखा, 'अगर कोई (आपके अपने दिमाग सहित) आपको बताता है कि यह मुश्किल है! ! विचार No Experience से आता है..इसको सरल ..करो !! अपनी खुद की बाधाओं को तोड़ो, उसे अपनी बकेट लिस्ट का हिस्सा बनाओ। विद्युत जामवाल का वीडियो शेयर करते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा कि, वाह! विद्युत मानवीय उत्कृष्टता और दृढ़ संकल्प के उदाहरण हैं, शायद बॉलीवुड के एकमात्र एक्टर हैं जो मुझे फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं।

देखें मजेदार Video

विद्युत के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि, 'मैं बोल रहा हूं आपको वियर ग्रिल्स की जगह ले लेनी चाहिए'। तो वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, क्या आपको ठंड नहीं लगेगी? इस -8°C और आप नंगे शरीर में हैं! आपने यह कैसे किया सर? बस कमाल! इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने चिंता जताते हुए लिखा, सर प्लीज आप बाहर आ जाओ बीमार हो जाओगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+