'मुंह पर ताला लगाकर चलता हूं...', सुनील शेट्टी ने खोला दिल का राज
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की एंट्री हुई, जहां शेट्टी ने परफ्यूम के नए शोरूम लॉचिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है। साथ ही शेट्टी ने इंदौर की सराहना करने के साथ ही फिल्म जगत और पर्सनल लाइफ के अनुभव साझा किए हैं।

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी सेहत का राज बताते हुए कहा कि, मेरी सेहत का राज कंसिस्टेंसी है, जो करता हूं दिल लगाकर करता हूं, और कंसिस्टेंट करता हूं। 11-12 साल तक स्पोर्ट्स खेलता रहा, फिर मार्शल आर्ट शुरू की, मार्शल आर्ट की जो डिसिप्लिन है, वह मैं आज तक मेंटेन करता हूं। आज भी सुबह 5:30 बजे उठता हूं, योग नहीं करूंगा, तो जिम जाऊंगा। जिम नहीं जाऊंगा, तो बाहर उठकर गार्डनिंग करूंगा, लेकिन जो भी करता हूं, मैं कंसिस्टेंसी के साथ करता हूं, और यह बिलीव करके करता हूं कि, यह बदलाव आएगा ही आएगा।
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि, मैंने कहा था, सिक्स पैक 60 की उम्र में लेकर आऊंगा। मैंने कहा था लोग मुझे सेक्सी नहीं सेक्ठी कहें। 60 का है, फिर भी सही लग रहा है। कोशिश यही रहती है कि, कंसिस्टेंटली करो और सब हो जाता है। मुंह पर हमेशा जीप, और ताला लगा कर चलता हूं, ताकि उतना ही खाता हूं, जितना सेहत के लिए अच्छा हो, और मैं हजम कर पाऊं। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि पहली बात इंदौर को मुंबई से कंपेयर नहीं करूंगा। क्योंकि इंदौर आज मुंबई से ग्रीनर है, क्लीनर है, यहां मैं पेड़-पौधे और सिटी को देखता हूं, तो चकरा जाता हूं, क्या बात है, कोई यदि मन लगाकर सोचे की ये करना है, तो वह कर सकता है।
ये भी पढ़े- अभिनेत्री रवीना टंडन ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया












Click it and Unblock the Notifications