अभिनेत्री रवीना टंडन ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जहां आम से लेकर खास श्रद्धालु तक भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामना भगवान तक पहुंचाते हैं। शनिवार को अभिनेत्री रवीना टंडन ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं।

परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंची अभिनेत्री रवीना टंडन ने भस्म आरती में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही थी।

Ujjain

नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

अभिनेत्री रवीना टंडन के महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रही है। फिल्मी दुनिया में अलग-अलग किरदारों से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। वहीं उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया है।

लगातार जारी है दर्शन का दौर

अभिनेत्री रवीना टंडन से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत के स्टार भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद देने मंदिर पहुंच चुके हैं, जहां सभी भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बढ़ने के बाद से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है, तो वहीं लगातार स्टार्स की संख्या भी भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जहां आम से लेकर खास श्रद्धालु तक भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामना भगवान तक पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain News: उज्जैन पकड़ेगा विकास की रफ्तार,15 मंदिर, 2 मस्जिद और एक मजार ने दी जगह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+