शाहरुख खान के बेटे आर्यन के मामले पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन के मामले पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

मुंबई, 13 अक्टूबर: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए शाहरुख खान जद्दोजहद कर रहे है। तो वहीं, इस बीच आर्यन खान की कोर्ट में सुनवाई से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि शाहरुख का बेटा होने के नाते आर्यन को टारगेट किया जा रहा है। इस दौरान शत्रुघ्न ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी डरपोक कहा।

डरपोक है इंडस्ट्री के लोग: शत्रुघ्न सिन्हा

डरपोक है इंडस्ट्री के लोग: शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें, आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में सामने आने और गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई लोग सपोर्ट में आ गए हैं। इंडस्ट्री के बहुत से लोगों का ऐसा मानन है कि आर्यन खान को सिर्फ इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं। तो वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले पर अभी राय दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'इंडस्ट्री के लोग डरपोक है, कोई भी आगे नहीं आना चाहता।'

शाहरुख के बेटे को किया जा रहा टारगेट: शत्रुघ्न सिन्हा

शाहरुख के बेटे को किया जा रहा टारगेट: शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'हर कोई यही सोचता है कि यह दूसरे की प्रॉब्लम है और उसे ही इससे डील करना चाहिए। वो लोग चाहते हैं कि आदमी अपनी लड़ाई खुद ही लड़े। इस इंडस्ट्री में डरपोक लोग भरे हुए हैं। गोदी मीडिया की तरह ही वो गोदी कलाकार हैं।' शत्रुघ्न सिन्हा ने ईटाइम्स के एक सवाल के जवाब में कहा कि 'ऐसा कहना गलत होगा कि शाहरुख के धर्म के कारण उन्हें टारगेट किया जा रहा है। लेकिन हां, अब कुछ लोगों ने उस चीज को लेकर भी बोलना शुरू कर दिया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। जो कोई भी भारतीय है, वह भारत का बेटा है। संविधान के तहत सभी लोग बराबर हैं।'

दीपिका पादुकोण का भी उछला था नाम

दीपिका पादुकोण का भी उछला था नाम

सिन्हा ने बातचीत के दौरान कहा कि आर्यन का नाम कुछ ज्यादा ही उछाला जा रहा है, क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं। उन्होंने कहा, 'शाहरुख ही वजह हैं, जिनके कारण आर्यन को टारगेट किया जा रहा है। इस दौरान सिन्हा ने कहा कि और भी लोग हैं, जैसे कि मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, लेकिन उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। पिछली बार भी ऐसा ही कुछ हुआ था। उस वक्त पूरा फोकस दीपिका पादुकोण पर था। तब मामले में और भी लोगों का नाम शामिल था, लेकिन फोकस सिर्फ दीपिका पादुकोण पर था।'

आर्यन के पास नहीं हुआ कोई ड्रग्स बरामद

आर्यन के पास नहीं हुआ कोई ड्रग्स बरामद

शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'इस बार उनके पास आर्यन खान है, जिससे वह खेल सकते हैं क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है और अब उनके पास एक्टर के साथ हिसाब बराबर करने का पूरा मौका है।' उन्होंने कहा कि यह बात तो हम सब जानते हैं कि एनसीबी को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है और न ही कोई फंसाने वाली चीज। अगर उसके पास से एनसीबी को ड्रग मिला भी होता तो तब भी एक साल की जेल की सजा होती, पर इस मामले में ऐसा भी कुछ नहीं है।'

आर्थर रोड जेल में बंद है आर्यन खान

आर्थर रोड जेल में बंद है आर्यन खान

बता दें, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर उनके दोस्त अरबाज समेत अन्‍य 8 लोगों के साथ हिरासत में लिया था। जिसके बाद शाहरुख खान के वकील मनशिंदे द्वारा की गई कोर्ट में जमानत की लाख कोशिशों के बावजूद आर्यन को जेल हो गई थी। आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में हैं। उनकी जमानत पर उनके वकील पिछले काफी दिनों से मशक्कत कर रहे हैं, पर हर बार नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो कुछ ना कुछ पेंच फंसा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+