एक्ट्रेस बनने से पहले रिया चक्रवर्ती करती थीं ये काम, सलमान खान का लिया था सबसे पहला इंटरव्यू

मुंबई, 18 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को काफी कुछ सहना पड़ा। पिछला साल उनका काफी मुश्किलों भरा रहा, उन्हें जेल तक जाना पड़ गया था। अब रिया चक्रवर्ती अपनी नॉर्मल लाइफ में धीरे-धीरे वापस लौट रही हैं, वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आज हम आपको रिया चक्रवर्ती के बार में एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।

एक्ट्रेस बनने से पहले ये काम करती थीं रिया

एक्ट्रेस बनने से पहले ये काम करती थीं रिया

क्या आप जानते है बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने वालीं रिया चक्रवर्ती पहले वीजे (वीडियो जॉकी) थीं। उन्होंने अपना करियर एमटीवी इंडिया पर वीजे के तौर पर शुरू किया था। एक इंटरव्यू में रिया ने बताया था कि उन्होंने सबसे पहले बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान का इंटरव्यू किया था। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक बेहद भावुक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें वह अफगानिस्तान के मुश्किल समय में इंसानियत और दया पर बात करती नजर आईं।

रिया ने अफगानिस्तान के हालात पर लिखी भावुक पोस्ट

रिया ने अफगानिस्तान के हालात पर लिखी भावुक पोस्ट

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा,

हम कलयुग में जी रहे हैं और ये वह समय है जब इंसानियत को चैलेंज किया जाएगा और मानवीय मूल्‍यों का पतन होगा। हमें एकसाथ आना होगा, अपने दिलों में प्‍यार और करुणा को ढूंढना होगा और उन वैल्‍यूज को पकड़कर चलना होगा जो बचपन में सिखाई गई थीं। यही वह तरीका है जिससे इस कठिन समय में जी सकते हैं। अपने परिवार और करीबी लोगों से जुड़े रहें क्‍योंकि प्यार वास्तव में सभी पर जीत प्राप्त करता है।

फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी रिया

फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी रिया

रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह, अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के अलावा रिया चक्रवर्ती, अन्नु कपूर, सिद्धार्थ कपूर, रघुवीर यादव व अन्य कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। चेहरे फिल्म को पहले 9 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वरिष्ठ क्रिमिनल लॉयर की भूमिका निभा रहे हैं।

'रिया बहुत ही अच्छी, अब उनसे नफरत नहीं करते लोग'

'रिया बहुत ही अच्छी, अब उनसे नफरत नहीं करते लोग'

मालूम हो कि पिछले साल जून में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस ने तो इसे सुसाइड का मामला बताया, लेकिन उनके फैन्स उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ही इसका कसूरवार मान रहे थे। अब डायरेक्टर रूमी जाफरी ने भी उनके बारे में कई बातों को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा रिया के प्रति बदल गई है। पिछले साल लोग उन्हें चुड़ैल और गोल्ड डिगर (लालची) समझते थे, लेकिन अब सबका मन बदल गया है। साथ ही लोग रिया को डिजायरेबल वुमन मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रिया के निजी जीवन के विवाद के कारण फिल्म को नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के खून में बसा है अफगानिस्तान, इस देश से है एक्टर का बहुत ही गहरा कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+