बॉबी देओल का छलका दर्द- लोगों ने हमारे सीधे होने का उठाया गलत फायदा, ये सब किया
मुंबई, 09 मार्च: फिल्म एक्टर बॉबी देओल का करियर कई साल के बाद पटरी पर आता दिख रहा है। कई साल बिना काम के रहे बॉबी अब लगातार कुछ पर्दे पर दिखे हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'लव हॉस्टल' आई है, जिसमें उनके किरदार की चर्चा है। इस बीच बॉबी देओल ने बताया है कि उनके और उनके परिवार के सीधे-सादे होने का कई लोगों ने गलत फायदा उठाया है।

हम चालाक लोग नहीं हैं
बॉबी देओल एक बड़े फिल्म और राजनैतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र, भाई सनी देओल, मां हेमा मालिनी और बहन ईशा फिल्मों में हैं। वहीं हेमा मालिनी और सनी देओल केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से सांसद भी हैं। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसा महसूस हुआ कि उनके परिवार से किसी ने फायदा उठाया है? इस पर बॉबी देओल ने कहा, ये सच है कि हम चालाक लोग नहीं हैं और लोग हमारा फायदा उठा लेते हैं।

कई लोगों ने हमारा फायदा उठाया
बॉबी ने आगे कहा, बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी हमारे परिवार ने मदद की। मुझे लगता है कि ज्यादातर ने हमारा फायदा उठाया, परिवार का नाम खराब किया और काम निकलते ही निकल गए। ऐसा कई बार हुआ है होता रहता है लेकिन मुझे इसका दुख नहीं है। मुझे लगता है कि भगवान हम सबको देख रहा है।

इन दिनों कई फिल्मो में कर रहे काम
बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरआत साल 1995 में फिल्म बरसात से हुई थी। इसके बाद उन्होंने गुप्त, सोल्जर, बादल, बिच्छू, हमराज, अजनबी, जैसी फिल्मों में काम किया है। कई साल काम की कमी से जूझने के बाद बॉबी हाल के सालों में ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। खासतौर से 'आश्रम' सीरीज से उनको काफी फायदा हुआ है है। बॅाबी देओल इन दिनों अपने 2, एनिमल और पेंटहाउस जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications