बॉबी देओल ने रणबीर कपूर को नहीं किया Kiss, अब क्या होगा? 'एनिमल' की OTT रिलीज से लोग हुए नाराज
Animal On OTT: साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को थिएटर्स में देखने से चूक गए थे वह अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये मूवी गत 26 जनवरी 2024 ( गणतंत्र दिवस) पर ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
'एनिमल' ओटीटी पर हुई रिलीज
'एनिमल' ओटीटी पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोग रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉबी देओल के नेगेटिव रोल की भी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि इन सबके बीच कई लोगों को उम्मीद थी कि 'एनिमल' एक्स्टेंडेड कट के साथ ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है जिससे लोग नाराज हो गए हैं।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में लगाए थे कई कट
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जब थिएटर में रिलीज हुई थी, तब सेंसर बोर्ड ने इसमें काफी कट लगाए थे। ये फिल्म पहले 4 घंटे की थी, लेकिन कट लगने के बाद इसका समय 3 घंटे 23 मिनट और 29 सेकंड हो गया था। अभी तक ये कहा जा रहा था कि जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, तब बिना कट के रिलीज होगी।
ओटीटी पर नहीं रिलीज हुई अनकट फिल्म
फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के हवाले से पहले कहा गया था कि फिल्म की ओटीटी रिलीज में तीन मिनट और जोड़े जाएंगें। लेकिन नेटफ्लिक्स पर थिएटर वाली फिल्म ही रिलीज हुई है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि फिल्म मेकर्स अपने वादे से मुकर गए हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई 'एनिमल' की ड्यूरेशन भी 3 घंटे 23 मिनट और 29 सेकंड की ही है।
बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच किस
लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म में क्लाइमैक्स सीन में बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच जो किस होता है उसे ओटीटी पर दिखाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। दोनों एक्टरों के बीच का किसिंग सीन ओटीटी पर भी नजर नहीं आया है। ऐसे में लोग फिल्म मेकर्स से नाराज नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'एनिमल' ने किया करोड़ों का कारोबार
फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। बाप-बेटे के टॉक्सिक रिश्ते पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इसी के साथ इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 900 करोड़ का कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications