54 की उम्र में बॉबी देओल की बॉडी देख लड़कों को भी आ जाएगी शर्म, बनियान पहनकर दिए ऐसे पोज
Bobby Deol Fit Body: बॉबी देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 54 साल की उम्र में उनकी फिट बॉडी को देखकर लोग हैरान हो गए थे।

Bobby Deol Fit Body: फेमस वेबसीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल के जबरदस्त परफॉर्मेंस की सबने तारीफ की है। लंबे समय बाद लोग इस वेब सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। अब एक बार फिर बॉबी देओल दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। दरअसल बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म्स 'एनिमल' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल एक पुलिस अधिकारी, डीसीपी विशाल चौधरी के रोल में नजर आने वाले हैं। उनके शरीर पर ये मेहनत साफ नजर आ रही है। हाल ही में बॉबी देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनकी बॉडी को देखकर सबकी आंखें खुली रह गई थीं।

54 की उम्र में बॉबी देओल की फिट बॉडी
आपको बता दें कि आजकल बॉबी देओल जहां भी नजर आते हैं पैपराजी से लेकर उनके पैंस तक उनकी तस्वीरें लेने में व्यस्त हो जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब बॉबी देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 54 साल की उम्र में उनकी फिट बॉडी को देखकर लोग हैरान हो गए थे। लोग हैरान हो रहे हैं कि इस उम्र में भी बॉबी देओल अपने फिटनेस का इस तरह से ख्याल रख रहे हैं।
बनियान लुक ने जीता लोगों का दिल
बॉबी को मुंबई एयरपोर्ट पर जब देखा गया तो उनकी सुडौल बॉडी ने सबका दिल जीत लिया। बॉबी देओल बनियान पहनकर जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर गईं। 54 की उम्र में उनका इस तरह का फिजीक देख लोगों को खुद पर शर्म आने लगी।

बॉबी देओल ने बनियान में दिए पोज
बॉबी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल ने पहले गाड़ी से उतरकर बनियान में ही पैपराजी को पोज दिया। उसके बाद उन्होंने गाड़ी में रखा अपना जैकेट पहन लिया। लोग इस वीडियो को देखने के बाद से इस पर जमकर कमेंट्स दे रहे हैं।

फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे बॉबी देओल
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में बॉबी देओल अपने फिट बॉडी पर काम करते नजर आ रहे थे।
पिता धर्मेंद्र ने शेयर किया था बेटे बॉबी का वीडियो
धर्मेंद्र के शेयर किए गए वीडियो में बॉबी देओल बेंच प्रेस डंबल एक्सरसाइज, प्लैंक्स, पुल अप्स करते दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल का वर्कआउट वीडियो युवाओं के साथ साथ उन लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है जिनकी उम्र 40 के पार हो चुकी है। बॉबी देओल उन लोगों के लिए एक बड़ा उदाहरण हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications