असफल फिल्मी करियर को लेकर इमोशनल हुए बॉबी देओल, छलका दर्द और कहा- मुझे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया

Bobby Deol On His Failure: बॉबी देओल ने कहा- कोई आपको बना या बिगाड़ नहीं सकता। स्टारडम ज्यादा दिन नहीं टिकता। मैं एक समय पर एक स्टार था लेकिन अब वो स्टार गायब हो गया है।

bobby deol

Bobby Deol On His Failure: 54 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपने फिटनेस की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। इन तस्वीरें में वह अपनी फिटनेस लोगों को दिखाते नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल ने हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर कहा है- उम्र का कोई पैरामीटर नहीं है, आपको अपना दिमाग लगाने की जरूरत है। हेल्थ का ध्यान रखते हुए आपको ये समझने की जरूरत है कि हेल्थ ही सबसे महत्वपूर्ण चीज है नहीं तो आप सफलता का आनंद नहीं उठा पाएंगे। असफलता के दौरान आप और भी बदतर हो जाएंगे, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

'मैंने देखे फिल्मी करियर में उतार-चढ़ाव'
असफलता की बात पर बॉबी देओल हमेशा रिएक्ट करते हैं। उनके 28 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अपने खराब फिल्मी करियर को लेकर बॉबी देओल ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है- मुझे पता था कि, अगर मैं गिर गया, तो मेरे माता-पिता मुझे गद्दी की तरह सपोर्ट करेंगे। लेकिन गिरने से दर्द होता है चाहे उन्होंने मुझे कितना भी सपोर्ट किया हो। एक व्यक्ति के रूप में, मुझे खड़ा होना पड़ा।

bobby deol

'मुझे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया'
बॉबी देओल ने आगे कहा- कोई आपको बना या बिगाड़ नहीं सकता। स्टारडम ज्यादा दिन नहीं टिकता। मैं एक समय पर एक स्टार था लेकिन अब वो स्टार गायब हो गया है। बॉबी देओल ने कहा- एक अभिनेता के तौर पर मुझे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। मुझे पता था कि मुझमें क्षमता है लेकिन किसी ने मुझे मौका ही नहीं दिया। मैंने ऐसा काम चुना था जो मेरे लिए काम नहीं करता था इसलिए चीजें इसके विपरीत होती चली गईं।

'एक समय पर आपको कोई नहीं चाहेगा'
बॉबी देओल ने कहा- मैंने उस पर काम करने की कोशिश की थी और एक अभिनेता के रूप में खुद पर बहुत काम किया था लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया। उन्होंने आगे कहा- जैसा कि मेरे साथ हुआ है किसी न किसी समय सभी के साथ होगा। इस समाज में हर कोई स्वीकार किए जाने और समझे जाने के फेज से गुजरता है। लेकिन इंसान स्वार्थी होता है। एक समय ऐसा आता है जब हर कोई आपको चाहता है और एक समय ऐसा भी आएगा जब आपको कोई भी नहीं चाहेगा।

bobby deol

'मैं असफलता के दर्द से गुजर चुका हूं'
बॉबी देओल ने कहा- मैं इससे गुजरा हूं और मैंने हार मान ली। मैं वापस लड़ा और मुझे एहसास हुआ कि मुझे वो बनना चाहिए था जो उन्हें चाहिए था। मैं ऐसा कैसे करूं। मैं नेगेटिव होता जा रहा था और मुझे पॉजिटिविटी की जरूरत थी। कभी कभी कमजोर क्षण होते हैं। कभी आप बहुत खुश होते हैं तो कभी उदास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+