आर्यन खान की सीरीज में बॉबी देओल को मिला तगड़ा रोल, अपडेट्स जान 'लॉर्ड' के फैन हो जाएंगे गदगद

Aryan Khan Series Update: शाहरुख खान बेटे आर्यन खान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वो अपना डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज को फरवरी में ऑफिशियली अनाउंस किया गया था। इसका नाम द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) रखा गया है। खबरें हैं की इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी, राघुव जुयाल और बॉबी देओल अहम रोल में हैं।

अब इस सीरीज से बॉबी देओल के किरदार पर जबरदस्त अपडेट आया है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेकर्स ने अभी तक इस सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। दर्शकों के सामने वो पूरी तरह से सरप्राइज की तरह इसे पेश करना चाहते हैं। पढ़िए रिपोर्ट।

Aryan Khan Series Update

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, ये क्रिएटिव फैसला है और जानबूझकर रखा गया है। बॉबी और राघव के रोल को उनके पिछली फिल्म की इमेज को ध्यान में रखकर कास्ट किया है। कुछ समय से दमदार विलन का रोल करने वाले एक्टर्स काफी फेमस हुए हैं। ऐसे में अब नए अवतार में देखना ऑडियंस के लिए एकदम नया और अलग एक्सपीरिएंस होगा। दोनों के केमिस्ट्री भी कमाल है। दोनों के अनछुए पहलू दिखाने की कोशिश आर्यन ने भी की है। इस फैसले से मेकर्स को काफी फायदा होने वाला है। इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया, बॉबी और राघव का किरदार अच्छे लोग का होगा। हालांकि ये सब टीज और ट्रेलर के सामने आने के बाद ही क्लियर हुआ है।

फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने लिखा, नेटफ्लिक्स को आर्यन खान ने पहले ही बता दिया था कि पर्सनल लेवल पर शो का प्रमोशन नहीं करेंगे। इंडिविजुअल ना वो किसी को इंटरव्यू देंगे और ना ही किसी इंफ्लूएंसर्स के साथ प्रमोशनल इवेंट या एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे। बता दें, आर्यन के पिता ने भी मीडिया से अब दूरी बना ली है। वो भी अपनी किसी भी फिल्म के पहले मीडिया से बातचीत नहीं करते हैं। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के लिए उन्होंने इवेंट रखा। लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि ड्रग्स केस के कारण आर्यन ने ये कदम उठाया हो। शाहरुक ने भी ड्रग्स केस की मीडिया कवरेज के बाद ही ऐसा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+