रणबीर कपूर के शरीर पर नजर आए खून के धब्बे, फिल्म 'एनिमल' के सेट से Leak हुईं ऐसी तस्वीरें

Ranbir Kapoor New Look: अब जल्द ही रणबीर कपूर कदम बदले हुए अवतार में नजर आने वाले हैं। ये नया लुक रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का है।

Ranbir Kapoor New Look: एक प्यारी सी बेटी के पापा बनने के बाद से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था जिसमें उनरी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आई थी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और दर्शकों को बहुत दिनों बाद रणबीर कपूर की एक्टिंग भी काफी अच्छी लगी थी। आपको बता दें कि अब जल्द ही रणबीर कपूर कदम बदले हुए अवतार में नजर आने वाले हैं। ये नया लुक रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का है।

फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक

फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक

ईटाइम्स के कैमरामैन को रणबीर कपूर की ये तस्वीर हाथ लगी है, जो शूटिंग के दौरान की है। हाल ही में पापा बने रणबीर कपूर इस तस्वीर में बिल्कुल अलग लग रहे हैं और उनके फिजिकल लुक में भी बहुत सारे बदलाव दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को उनका ये अलग अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

शर्ट पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं

वाइट शर्ट में रणबीर कपूर का यह लुक इसलिए भी सबका ध्यान काफी खींच रहा है क्योंकि उनके कपड़े पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई नजर आ रही है और बाल भी लंबे दिखाई दे रहे हैं। अब इस लुक को देखकर फैंस की उम्मीदें बढ़ती नजर आ रही हैं। लोग उनकी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'एनिमल' को करने के लिए उत्साहित रणबीर

'एनिमल' को करने के लिए उत्साहित रणबीर

इससे पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि वह फिल्म 'एनिमल' में काम करने के लिए क्यों तैयार हुए थे। उन्होंने कहा था कि ये फिल्म उन्होंने इसलिए चुनी है क्योंकि यह उनके कम्फर्ट जोन से बाहर की चीज थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इसे लेकर घबराए हुए थे और एक्साइटेड भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं जिसमें कई सारे ग्रे शेड्स होंगे।

रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना आएंगी नजर

रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना आएंगी नजर

आपको बता दें की रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के डायरेक्टर रणदीप रेड्डी वांगा हैं। इस फिल्म में साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। गत जुलाई महीने में इस फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी हाउस में चल रही थी, जहां से अनिल कपूर और रणबीर कपूर का लुक भी लीक हुआ था।

6 नवंबर को पापा बने हैं रणबीर कपूर

6 नवंबर को पापा बने हैं रणबीर कपूर

जानकारी के अनुसार गत 6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैरेंट्स बन गए हैं। इस खुशखबरी के फैलते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया और रणबीर को बधाइयां देने लगे थे। दादी नीतू कपूर ने भी कैमरे पर अपनी खुशी जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+