Kirron Kher Net Worth: पति अनुपम के पास मुंबई में घर नहीं लेकिन पत्नी किरण खेर हैं करोड़ों की मालकिन
नई दिल्ली, 14 जून। आज बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक किरण खेर अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ किरण खेर भाजपा सांसद भी हैं। उनके पति अनुपम खेर भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। अभिनय की दुनिया के ये दोनों सितारे असल जिंदगी में परफेक्ट कपल कहलाते हैं क्योंकि इनके रिश्ते में प्रेम, समर्पण, त्याग और भरोसा है।

किरण खेर के पास 30.88 करोड़ रुपये की संपत्ति
साल 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक पिछले दो लोकसभा चुनावों में चंडीगढ़ से जीत चुकीं किरण खेर के पास 30.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके पति अनुपम खेर के पास कुल संपत्ति 16.61 करोड़ रुपये है, अभिनेत्री किरण खेर के पास मर्सिडीज बेंज कार है। इसकी कीमत 61.08 लाख रुपये है।

मुंबई में अनुपम खेर के पास घर नहीं
गौरतलब है कि किरण खेर फिल्मों के अलावा टीवी शोज में जज की भूमिका भी अदा करती हैं। उनकी आय का मुख्य साधन फिल्में और टीवी शोज ही हैं। इसके अलावा उनके पास 4.64 करोड़ रुपए की ज्वैलरी भी है। खास बात आपको यहां बता दें कि मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में खुलासा किया था कि मुंबई में उनका कोई अपना घर नहीं है।

प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई
मालूम हो कि किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में हुआ था। किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की, उन्होंने इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था।
पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा'
फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1990 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'सरदारी बेगम' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी, जिसके लिए वो स्पेशल जूरी अवार्ड से भी नवाजी गई तो वहीं ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म 'बैरीवाली' के लिए किरण खेर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

बॉलीवुड की COOL मदर हैं किरण खेर
तो वहीं बॉलीवुड में उन्हें बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से, जिसमें उन्होंने पारो की मां की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्होंने IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता था। इसके बाद वो करण जौहर की मशहूर फिल्म 'दोस्ताना' में भी अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की मां का रोल प्ले करके काफी लोकप्रियता बटोरी थी। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं, साल 2014 से वो चंडीगढ़ से सांसद हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications