क्या जल्द मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु? शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस दे सकती हैं गुड न्यूज!
बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही गुड न्यूज दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेगनेंट हैं और वह जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाली है।
मुंबई, 29 जुलाई: इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की खबर जब से सामने आई है। तभी से कईं एक्ट्रेस के प्रेगनेंट होने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ के बाद अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेगनेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

क्या प्रेगनेंट हैं बिपाशा बसु?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा बसु जल्द ही ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर करने वाली हैं। जब से ये खबर सामने आई है फैंस उनकी अनाउंसमेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर ये खबर सच है तो बिपाशा लगभग शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक बिपाशा और करण की तरफ से प्रेग्नेंसी कंफर्म नहीं हुई है।
शादी को पूरे हुए 6 साल
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 ने हॉरर फिल्म अलोन में एकसाथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और देखते ही देखते ये कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। जिसके बाद करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अब दोनों की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं और फैंस को इंतजार है तो बस बिपाशा बसु की इस गुड न्यूज का।












Click it and Unblock the Notifications