बॉडी शेमिंग करने में Bipasha Basu खुद भी थीं अव्वल, अमीषा पटेल की हाइट और वेट का खुले आम उड़ाया था मजाक
Bipasha Basu News: लंबे समय से एक्ट्रेस बिपाशा बासु फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इवेंट में नजर आती हैं। बिपाशा पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने पिछले दिनों एक बयान दिया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बॉडी शेमिंग कहा था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मृणाल ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। आज बिपाशा लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन एक वक्त में वह भी अपने को-एक्टर्स पर तीखे बयान देती थीं।
कॉफी विद करन शो में बिपाशा ने अमीषा पटेल का खूब मजाक उड़ा था। उन्होंने उनकी हाइट और वेट का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि शायद ही उन्हें कोई जिस्म जैसी फिल्म में कास्ट करे। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस्म जैसी फिल्म करने के लिए किसी भी एक्ट्रेस को पूरा पैकेज होना चाहिए। अमीषा में वो बात बिल्कुल नहीं है।

Bipasha Basu ने कॉफी विद करन में उड़ाया था अमीषा का मजाक
कॉफी विद करन शो में होस्ट करन जौहर ने उनसे पूछा था, 'अमीषा पटेल ने कहा है कि वह कभी भी जिस्म फिल्म नहीं कर सकती हैं। यह ऐसी फिल्म है जो अपनी दादी-नानी के साथ नहीं देख सकतीं और शायद उनके घरवाले भी उन्हें ऐसी फिल्म करने की अनुमति न दें।' इस पर बिपाशा ने कहा था कि मैं अगर कास्टिंग डायरेक्ट रहूं, तो अमीषा को कभी जिस्म के लिए कास्ट भी नहीं करती। वह बहुत छोटी हाइट की और दुबली-पतली है। मुझे नहीं लगता कि एक फ्रेम में फिट भी हो सकती है। जिस्म जैसी फिल्म करने के लिए एक्ट्रेस को पूरा पैकेज होना चाहिए। उसमें वो बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे वेट लॉस तो करने दो', जिम के बाहर नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुई Bipasha Basu, पैपराजी को देख छूटी हंसी
Ameesha Patel ने भी किया था बिपाशा पर पलटवार
बिपाशा के इस बयान पर अमीषा पटेल ने कहा था कि मैंने किसी का मजाक नहीं उड़ाया था। मैंने सिर्फ अपनी बात कही थी और किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की थी। मैं इंडस्ट्री में किसी से अपनी तुलना नहीं करती हूं और न ही ऐसी कैटफाइट में शामिल हो सकती हूं। बिपाशा ने अमीषा पटेल के अलावा अमृता राव पर भी कमेंट करते हुए कहा था कि इतने घरेलू रोल मैं नहीं कर सकती हूं। मुझमें वो घरेलूपन नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'बिपाशा बसु की मर्दाना बॉडी', ये क्या बोल गईं मृणाल ठाकुर? बौखलाए लोगों ने किया ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications