'बिपाशा बसु की मर्दाना बॉडी', ये क्या बोल गईं मृणाल ठाकुर? बौखलाए लोगों ने किया ऐसा हाल
Mrunal Thakur On Bipasha Basu: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मृणाल ठाकुर हुईं आलोचनाओं का शिकार
इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इस वीडियो में मृणाल ठाकुर एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर निशाना साधती नजर आ रही हैं।

मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर का सच
हाल ही में मृणाल ठाकुर और साउथ के फेमस एक्टर धनुष के अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि धनुष और मृणाल ठाकुर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मृणाल ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था- धनुष मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।
मृणाल ठाकुर की फोटोज हुईं वायरल
-वहीं अब मृणाल ठाकुर को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। हालांकि एक्ट्रेस आलोचना से बेपरवाह दिखीं क्योंकि उन्होंने अपने अकाउंट इंस्टाग्राम पर काले रंग के आउटफिट और सनग्लासेस में कई आकर्षक तस्वीरें पोस्ट की थीं।
-मृणाल ठाकुर ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था- घूरना बंद करो। एक्ट्रेस के फैंस ने उनकी इन तस्वीरों की जमकर तारीफ की है। लेकिन आलोचकों ने उनका मजाक भी उड़ाया है।
-लोगों ने उनकी इस पोस्ट पर खूब कमेंट्स किए हैं और लिखा है- आप भाग्यशाली हैं कि बिपाशा बसु का नाम इस्तेमाल करने के बाद अब लोग आपको जानते हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु का अपमान किया है।
मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु के बारे में क्या कहा था?
-मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु को लेकर जो बवाल हो रहा है उसका कारण एक वीडियो क्लिप है। ये वीडियो उस समय का है जब मृणाल ठाकुर जीटीवी के मशहूर सीरीयल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आती थीं।
-वायरल हो रहे उस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर अपने को-एक्टर अर्जित तनेजा के साथ फिटनेस पर बात करती नजर आ रही थीं। जब अर्जित तनेजा से उनकी शारीरिक पसंद के बारे में पूछा गया, तो अचानक ही मृणाल ने अपने को-एक्टर से कहा- तो फिर बिपाशा बसु से शादी कर लो। सुनो, मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं।
लोगों ने मृणाल ठाकुर पर उतारा गुस्सा
-अब मृणाल ठाकुर के इस टिप्पणी की खूब आलोचना हो रही है और कई लोगों ने इसे किसी दूसरी एक्ट्रेस पर बेवजह कटाक्ष बताया है। लोगों को मृणाल ठाकुर का ये बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोगों ने एक्ट्रेस की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और एक पुराना रेडिट थ्रेड भी फिर से सामने आ गया है।
-एक सोशल मीडिया यूजर ने मृणाल ठाकुर पर आरोप लगाया है- वह हमेशा से एक आम मतलबी लड़की रही है। नच बलिए में अपने एक्स के साथ उसका व्यवहार बहुत बुरा था और उसकी बात करने का तरीका भी बहुत भद्दा है। लोग मृणाल ठाकुर के रवैये को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications