खुश खबरी! 'बिग बॉस 19' की डेट आई सामने, सलमान खान जल्द करेंगे शो का प्रोमो शूट
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस फिर से लौट रहा है, अपने नए सीजन के साथ। भले ही बिग बॉस की लगातार आलोचना होती रही है। लेकिन इस पापुलैरिटी में किसी प्रकार की कमी नहीं आई। हर साल इस शो के फैन बढ़ते ही रहे। इसकी वजह होस्ट सलमान खान भी हैं। इस शो को लंबे समय से सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। खबरें हैं कि बिग बॉस 19 भी वही होस्ट करेंगे।
सलमान की वजह से बिग बॉस की टीआरपी भी बढ़ती रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान जून में नए सीजन के प्रोमो की शूटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा जानिए शो किस तारीख से ऑन एयर होगा? पढ़िए रिपोर्ट।

पिंकविला में छपी रिपोर्ट की माने तो एंडमोल शाइन इंडिया (Endemol Shine India) बिग बॉस 19 को प्रोड्यूस करेगा। इस साल जून के अंत में सलमान प्रोमों भी शूट कर सकते हैं। वहीं, शो इस बार जुलाई में ऑन एयर हो सकता है। ये 16वीं बार सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करेंगे।
बता दें, बीते दिनों खबर आई की बिग बॉस 19 को कलर्स की जगह सोनी टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा। इस पर टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था, खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस 19 सोनी टीवी पर टेलिकास्ट हो सकता है। कलर्स चैनल के लिए बानीजे एशिया कोई भी शो नहीं बनाएगा। इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बिग बॉस 19 को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं करता है।
बिग बॉस टीवी के अलावा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी चालू हो गया है। इसके तीन सीनज आ चुके हैं। पहले सीजन को करण जौहर, दूसरे को सलमान खान और तीसरे को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। ये तीनों ही सीजन काफी हिट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications