16 जनवरी को होगा बिग बॉस का फिनाले, बहुत जल्द सलमान खान करेंगे अनाउंसमेंट
मुंबई। तमाम कोशिशों के बावजूद रियलिटी शो बिग बॉस 15 अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है। शो के मेकर्स ने शो में खूब सारे एक्सपेरिमेंट किये लेकिन उसका असर टीआरपी पर नहीं पड़ा। शो में नए वाइल्ड कार्ड मेंबर, पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री, घर के अंदर लव एंगल तक दिखाए गए लेकिन शो की टीआरपी बढ़ी नहीं। इसी के चलते चैनल ने अब इस शो को जनवरी में खत्म करने का फैसला कर लिया है और इसकी घोषणा खुद सलमान खान शो के दौरान करेंगे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैनल और सलमान खान दोनों ही चाहते थे कि पिछले सीजन की तरह ये सीजन भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो। अगर शो की टीआरपी बढ़ती तो मेकर्स इसे कुछ और हफ्ते तक बढ़ाने की सोच रहे थे, जिसमें सलमान खान भी राजी थे। लेकिन दर्शकों को ये सीजन कुछ खास पसंद नहीं आया। सलमान ने घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स को शो को एंटरटेनिंग बनाने के लिए काफी मोटिवेट भी किया। बताया यह भी जा रहा है कि वाइल्ड कार्ड के जरिये राखी सावंत को बिग बॉस के घर में लाने का आइडिया भी सलमान खान का था।
सूत्रों के मुताबिक चैनल ने अब सीजन 15 को अगले महीने 16 जनवरी को खत्म करने का फैसला किया है। वहीं इसके बाद बिग बॉस की जगह परिणीति चोपड़ा का रियलिटी शो ' हुनरबा-देश की शान ' रिप्लेस करेगा। इस शो में जज की सीट पर परिणीति के साथ मौजूद होंगे करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती। इससे पहले बिग बॉस की खबरें देने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी ने ट्वीट कर बताया था कि शो का फिनाले 22-23 जनवरी को हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications