Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss Ott: शिल्पा शेट्टी को बहन शमिता पर है भरोसा, कहा- 'मेरे लिए तो तुम पहले ही जीत चुकी हो...'

Bigg Boss Ott: शिल्पा शेट्टी को बहन शमिता पर है भरोसा, कहा- 'मेरे लिए तो तुम पहले ही जीत चुकी हो...'

मुंबई, 18 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी का 18 सितंबर को ग्रैंड फिनाले है। यानी आज बिग बॉस ओटीटी का विजेता चुना जाएगा। बिग बॉस ओटीटी के इस समय टॉप पांच फाइनलिस्ट हैं, राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट और शमिता शेट्टी। इन्ही पांच में से कोई एक विनर बनेगा। इस शो में आने से पहले ही शमिता शेट्टी चर्चाओं में थीं। बहन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुद्रां की गिरफ्तारी के बीच शमिता का शो में आना कई लोगों को खटक भी रहा था। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता के लिए फैंस से वोटों की अपील की है।

शिल्पा ने शमिता शेट्टी के लिए फैंस से मांगा वोट

शिल्पा ने शमिता शेट्टी के लिए फैंस से मांगा वोट

शिल्पा शेट्टी ने अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में शमिता को बिग बॉस ओटीटी का विनर बनाने के लिए फैंस से वोट देने की अपील की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस से शमिता को वोट देने और उन्हें विजेता बनाने का आग्रह किया है। शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी के घर के अंदर की वीडियो शेयर करते हुए फैंस से कहा कि बहन शमिता को जिताने के लिए वोट करें।

शिल्पा ने कहा- 'मेरी बहन टुंकी तुम मेरे लिए पहले ही जीत चुकी है...'

शिल्पा ने कहा- 'मेरी बहन टुंकी तुम मेरे लिए पहले ही जीत चुकी है...'

शिल्पा शेट्टी ने शमिता की तारीफ करते हुए कहा, ''मेरी टुंकी (शमिता) टॉप 5 में है और मैं अपनी बहन पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। बिग बॉस के घर के अंदर शमिता की ईमानदारी और गरिमा देखकर मुझे खुशी होती है। तुम तो मेरे लिए पहले से ही विजेता हो। मेरे डियर फैंस, मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी उसे बिग बॉस विजेता बनाएंगे।''

पहले भी शमिता को सपोर्ट कर चुकी हैं शिल्पा शेट्टी

पहले भी शमिता को सपोर्ट कर चुकी हैं शिल्पा शेट्टी

पहले भी शिल्पा शेट्टी शमिता शेट्टी को सपोर्ट कर चुकी हैं। रक्षा बंधन के मौके पर बहन शिल्पा शेट्टी ने शमिता को एक वीडियो मैसेज भेजा था। जिसमें शिल्पा ने बहनों के स्ट्रांग बॉन्ड के बारे में बात की थी। शिल्पा ने बताया था कि कैसे शमिता उनको हर साल रक्षा बंधन पर राखी बांधती थी।

परिवार के लिए मुश्किल समय के बीच शमिता ने बिग बॉस ओटीटी में एक आश्चर्यजनक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था।। ऐप्स के जरिए अश्लील फिल्में बनाने और बांटने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा के पति राज कुंद्रा फिलहाल हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+