Bigg Boss OTT: प्रतीक सहजपाल ने रुपयों से भरा सूटकेस लेकर छोडा शो, 'बिग बॉस 15' में मिली सीधी एंट्री

Bigg Boss OTT: प्रतीक सहजपाल ने रुपयों से भरा सूटकेस लेकर छोडा शो, 'बिग बॉस 15' में मिली सीधी एंट्री

मुंबई, 18 सितंबर। 'बिग बॉस ओटीटी' का विनर कौन होगा इससे पर्दा आज उठ जाएगा, लेकिन खबरों के अनुसार सहजपाल शो के फिनाले से बाहर हो गए हैं। अ टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल शामिल थे लेकिन वो बाहर हो गए हैं क्‍योंकि प्रतीक ने रुपयों से भरा सूटकेस लेकर शो से खुद बाहर निकल गए हैं।

bigboss

प्रतीक सहजपाल ने रुपयों से भरा सूटकेस लेकर खुद को शो से बाहर कर लिया है और कलर्स पर प्रसारित होने वाली सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में अपना टिकट कन्फर्म हो चुका है। करण जौहर कहते हैं मैं 5 तक गिनती गिनूंगा और जो पैसों से भरा सूटकेस उठा लेगा और रेस से बाहर चला जाएगा। वह सीधे 'बिग बॉस 15' में एंट्री कर नहीं पाएगा।

करन के ये कहने पर प्रतीक सहजपाल वह ब्रीफकेस उठा लेते हैं, ओटीटी से तो बाहर हो जाते हैं लेकिन उन्हें 'बिग बॉस 15' में एंट्री मिल जाती है। अब वो सलमान खान के बिग बॉस 15 शो में एंट्री पाने वाले पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन गए। इसके साथ ही करण जौहर उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

खबरों के अनुसार प्रतीक 'बिग बॉस 15' के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। निशांत भट्ट दूसरे कंटेस्टेंट होंगे लेकिन मेकर्स ने नाम को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। प्रतीक के निर्णय की उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं और प्रतीक को 'बिग बॉस 15' में जाने के लिए काफी उत्‍साहित हैं। प्रतीक ने जिस सूटकेस के लिए ये फाइनल में पहुंच कर शो छोड़ा उसके अंदर कितनी धनराशि है इसका अभी पता नहीं चला है हालांकि इसमें विनर की राशि मे कट करके दी जाएगी। 'बिग बॉस ओटीटी' के विनर को ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+