‘अगर ऐसी लड़की शो में है तो राज कुंद्रा जेल में क्यों’? KRk ने बिग बॉस कंटेस्टेंट पर लगाया संगीन आरोप
नई दिल्ली,11 अगस्त। बिग बॉस ओटीटी के शुरू होते ही उसके कन्टेस्टेंट जमकर सुर्खियां बटोर रहे है। वहीं खुद को फिल्मों को सबसे बड़ा क्रिटिक्स बताने वाले अभिनेता केआरके यानी कमाल आर खान ने बिग बॉस ओटीटी की एक कंटेस्टेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद केआरके का ये बयान जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केआरके ने मुस्कान पर लगाया ये गंभीर आरोप
केआरके ने बिग बॉस ओटीटी की प्रतिभागी मुस्कान जट्टाना पर बड़ा आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर न्यूड स्ट्रीम होती हैं। उन्होंने ये भी कहा जब बिग बॉस के मंच पर मुस्कान जैसे लोग आ सकते हैं तो राज कुंद्रा को जेल में क्यों रखा है। सोशल मीडिया पर हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखने वाले केआरके का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Recommended Video

केआरके ने कहा अगर ऐसी लड़की शो में है तो राज कुंद्रा जेल में क्यों’?
केआरके ने अपने ट्विटर मुद्दे पर लिखा- 'मैंने इस साल का बिग बॉस नहीं देखा है और न ही इसे देखने की प्लानिंग कर रहा हूं, लेकिन हां मुझे यह पता चला है कि शो में मुस्कान जट्टाना नाम की एक लड़की है, जो न्यूड स्ट्रीम लाइव करती है। अगर शो में ऐसी लड़कियों का स्वागत है तो राज कुंद्रा जेल में क्यों हैं? आगे लिखा- मैं दोहराता हूं, कानून सबके लिए समान होना चाहिए!

केआर के ने कहा ये शो किसी अनजान के लिए अच्छा हो सकता है
केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले केआरके ने बिग बॉस ओटीटी को लेकर कहा था कि इस शो में हिस्सा लेने वाले 100 से ज्यादा लोग गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। केआर के ने लिखा था यह शो किसी अनजान के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन जाने-माने चेहरों के लिए करियर बर्बाद करने जैसा है। मैं दो साल से इसको नहीं देख रहा हूं।'

जानिए कौन हैं मुस्कान जट्टाना जिन पर केआरके ने लगाया है ये आरोप
मुस्कान जट्टाना को लोग मूस जट्टाना के नाम से जानते है। 20 साल मुस्कान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं औरब्लॉगर हैं। महिलाओं के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 175 हजार फॉलोअर्स हैं। लेकिन मूस काफी विवादों में रहीं हैं एक वीडियो 'वायरल मूस' सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुआ था। सिद्धू मूसे वाला के गानों की फैन मुस्कान समलैंगिकता के मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। उन्होंने एक बार लादव सेशल किया था जिसमें वो न्यूड थी। जिसके बाद काफी बवाल मचा था।












Click it and Unblock the Notifications