Bigg Boss OTT: काम्या पंजाबी बोलीं- शमिता शेट्टी के लिए सही आदमी नहीं हैं राकेश, जानिए क्यों
मुंबई, 11 सितंबर। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को लेकर बड़ी बात कही है। बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं काम्या ने ट्विटर पर शमिता और राकेश बापट के बीच चल रही केमिस्ट्री को लेकर अपनी राय रखी। इतना ही नहीं काम्या पंजाबी ने शमिता शेट्टी ने तंज कसते हुए कहा कि राकेश कोई ऐसा शख्स नहीं जो किसी के इशारों पर नाचे। सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस का ट्वीट वायरल हो रहा है, यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शमिता और राकेश के फैंस को लगा बड़ा झटका
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म वूट सेलेक्ट पर फैंस इन दिनों बिग बॉस ओटीटी के मजे ले रहे हैं। हालांकि शमिता शेट्टी और राकेश बापट के फैंस को उस समय धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि अब ये दोनों कलाकार एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं। एक्टर राकेश बापट और शमिता के बीच पनप रही केमिस्ट्री अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। दोनों एक-दूसरे को बात नहीं कर रहे और नजरअंदाज कर रहे हैं। दोनों के बीच हाल ही में कुछ बड़े झगड़े हुए हैं।
Recommended Video

काम्या पंजाबी ने कसा तंज
शमिता और राकेश के बीच झगड़े पर अब काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। काम्या ने लिखा, 'आप बिल्कुल सही है शमिता, राकेश आपके लिए सही आदमी नहीं हैं, आपको कोई ऐसा चाहिए जो आपकी धुन पर नाचे, राकेश तो बिल्कुल भी ऐसा शख्स नहीं है। और हां, वो किसी दुविधा में भी नहीं है, वह अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है।' काम्या के इस ट्वीट पर शमिता के फैंस नाराज हो गए और कमेंट में उन्हें ही खरी-खोटी सुनाने लगे।

बिग बॉस में काफी करीब नजर आए शमिता-राकेश
जैसा कि आप जानते है बिग बॉस में रिश्तों का जुड़ना और टूटना कोई नई बात नहीं है, हालांकि ज्यादातर यहां रिश्ते बनते ही देखे गए हैं। शमिता और राकेश को देखने के बाद दर्शकों को भी उनके एक होने की उम्मीद थी, कई बार दोनों को एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया। शमिता और राकेश एक साथ काम करते नजर आते थे। नेहा भसीन ने जब एक बार शमिता से पूछा था कि क्या वो राकेश को पसंद करती हैं, तो उन्होंने कहा था कि यह सामान्य है कि हम एक दूसरे को पंसद करते हैं।

शमिता और राकेश के बीच खटपट
शमिता ने आगे कहा, 'वह प्यारा है लेकिन वह कभी-कभी बहुत कंफ्यूज लगता है जो मुझे थोड़ा परेशान करता है क्योंकि मैं अपनी तरफ से क्लियर हूं। मैंने जो एक बार फैसला ले लिया तो मैं उसी पर अड़ी रहती हूं।' हालांकि कुछ दिन बाद एक चिट्ठी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शमिता ने राकेश को अहंकारी तक बता दिया था। पिछले कुछ एपिसोड से देखा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ खटपट चल रही है, बात इतनी बढ़ गई कि शमिता ने यहां तक कह दिया कि राकेश उनके लायक नहीं हैं।
U are right #shamita @RaQesh19 is not the man for u, u want someone who can dance on ur beats.. Raqesh is definitely not the one! N yes he is not confused infact he seems to be more clear now. #BiggBossOTT @VootSelect
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) September 10, 2021
यह भी पढ़ें: बिग बॉस OTT: बात-बात में रोमांटिक होने वाले शमिता और राकेश में हुई लड़ाई, बाथरूम में जाकर खूब रोईं शमिता












Click it and Unblock the Notifications